Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :

For our latest updates, kindly, join our Whatsapp Group today, just click on the Group Icon given below:🙏
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स तुरंत पाने के लिए हमारे वॉट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें, बस नीचे दी गई ग्रुप की फोटो पर क्लिक करें अभी: 🙏 

निहारिका ब्लॉग ग्रुप

Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :

Indegrients:

1.Potato - 1/2 kg. 7 - 8 (in pcs.) Boiled and 
                                cooled after peeling off. 
2. Black pepper powder - 1/2 tsp.
3. Chilli - flakes - 1 tsp.
4. Mixed herbs powder - 1 tsp.
5. Ginger - Garlic Paste  - 1 tsp.
6. Salt - As per taste.
7. Cheese (grated) - 2 large tsp.
8. Bread - crumbs - 1/2 cup/ 5 large tsp.
9. Corn - Starch - 4 large tsp.
10. Green coriander leaves (finely chopped) -                                           As per requirement.
11. Oil - To fry. 

Steps to follow:

1.
First take 7 to 8 boiled potatoes. Take about 1/2 kg of potatoes according to weight. Boil the potatoes and peel them and let them cool down.

2.
Grind the potatoes finely with grater as soon as they cool. Then add half a teaspoon of black pepper powder, one teaspoon chilli flakes, one teaspoon of mixed herbs powder, one teaspoon ginger - garlic paste, salt to taste and two tablespoons cheese (grated), Add half a cup / 5 tbsp of bread crumbs, 4 tbsp of corn starch and finally finely chopped green coriander leaves and mix them well. If potatoes leave water while mixing, increase the amount of bread crumbs. Now mix it well and make it like dough.

3.
Now take a portion of this dough and roll it well and prepare a square paratha of medium thickness. Likewise prepare the remaining portion of the dough. Now cut long and thin pieces of it with a knife or pizza cutter and keep it aside.

4. 
Now put the wok on the gas, add oil to it and let the gas remain on medium flame. When the oil is hot, put each of the potato - sticks in the hot oil lightly. Add the sticks according to the place in the wok. When you put more, they will start to stick together. Turn the gas on low flame and cook it slowly on low flame till the sticks are golden in colour, so that it cooks well inside.

5.
When cooked, the sticks will start coming up in the oil. With the help of a spoon, on the top, slowly reverse and cook in oil and now take it out and serve hot with sauce.

                              Please do tell us how this dish tastes to you?

Thank you. 🙏


आवश्यक सामग्री:

1. आलू - 1/2 किलो / 7- 8 (संख्या में) उबले और 
                                     छीलकर ठंडा किये हुये।
2. काली मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच।
3. मोटी कुटी हुई लाल मिर्च (चिली फ्लैक्स) - एक छोटा 
                                                               चम्मच।
4. मिश्रित जडी - बूटी पाउडर - एक छोटा चम्मच।
5. अदरक - लहसुन पेस्ट - एक छोटा चम्मच।
6.  नमक - स्वादानुसार।
7.  पनीर (घिसी हुई) - दो बडे चम्मच।
8.   ब्रेड का चूरा - आधा कप / 5 बडे चम्मच।
9.   मक्के का आटा - 4 बडे चम्मच। 
10. बारीक कटी हुई हरी धनिया - आवश्यकतानुसार।
11. तेल - तलने के लिये।


 बनाने की विधि:

1.
सबसे पहले 7 से आठ उबले हुये आलू ले लें। वजन के हिसाब से लगभग 1/2 किलो आलू लें। आलू को उबाल कर छील लें और ठंडा होने दें।

2.
आलू के ठंडे होते ही उसे कद्दूकस से बारीक घिस लें। इसमें आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच मोटी कुटी हुई लाल मिर्च (चिली फ्लैक्स), एक छोटा चम्मच मिश्रित जडी - बूटी पाउडर, एक छोटा चम्मच अदरक - लहसुन पेस्ट, स्वादानुसार नमक और दो बडे चम्मच पनीर (घिसी हुई), आधा कप / 5 बडे चम्मच  ब्रेड का चूरा, 4 बडे चम्मच मक्के का आटा और अन्त में बारीक कटी हुई हरी धनिया डाल कर इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। मिलाते समय यदि आलू पानी छोडे तो ब्रेड के चूरे की मात्रा बढा लें। अब इसे अच्छे से सान कर आटे की लोई की भांति बना लें

3.
अब इस लोई में से एक हिस्सा लें और उसे अच्छी तरह से बेल कर मध्यम मोटाई का एक चौकोर पराठा सा तैयार कर लें। इसी तरह बचे हुये लोई के हिस्से को भी चौकोर तैयार कर लें। अब चाकू या पिज्जा कटर से इसके लम्बे लम्बे पतले पतले भाग काट कर अलग रख लें।

4.
अब गैस पर कढाही चढा कर उसमें तेल डाल दें और गैस को मध्यम आंच पर रहने दें। तेल के गर्म होने पर हल्के हाँथ से एक एक लडियों को गर्म तेल में डाल दें। कढाही में जगह के हिसाब से ही लडियों को डालें। ज्यादा डाल देने पर वे आपस में चिपकने लगेंगी। गैस को हल्की आंच पर कर दें और लडियों को अच्छे से सुनहला होने तक हल्की आंच पर धीरे धीरे ही पकायें ताकि अन्दर तक अच्छे से पक जाये। 

5.
पकने पर लडियां तेल में ऊपर आने लगेंगी। ऊपर आने पर एक चम्मच की सहायता से धीरे धीरे उलट पलट कर तेल में पका लें और अब इसे बाहर निकाल कर चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

                   आपको यह व्यंजन कैसा लगा, जरूर बतायें।

धन्यवाद।।🙏

Comments

Popular posts from this blog

Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर :

मूंग के पापड के पकौड़े / Pakodas made up of Moong Papads :