Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर :

For our latest updates, kindly, join our Whatsapp Group today, just click on the Group Icon given below:🙏
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स तुरंत पाने के लिए हमारे वॉट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें, बस नीचे दी गई ग्रुप की फोटो पर क्लिक करें अभी: 🙏 

निहारिका ब्लॉग ग्रुप

Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर: 

Indegrients: 

* For preparing mixture :

1. Grated Garlic - 1 small tbsp.
2. Oil - 2 large tbsp.
3. Onion (Finely Chopped) - 1.
4. Red Chilli (Finely Chopped) - 3.
5. Capsicum (Finely Chopped) - 3 large tbsp.
6. Carrot (Finely Chopped) - 2 large tbsp.
7. Sweet Corn - 2 large tbsp.
8. Red Capsicum (Finely Chopped) - 2 large 
                                                                   tbsp.
9. Tomato (Medium Size) (Finely Chopped) - 
                                                                            1.
10. Prepared Pizza Sauce - 2 large tbsp.
11. Tomato - Catchup - 1 large tbsp.
12. Pizza - Seasoning (Mixed Italian Herbs) - 
                                                        1  small tbsp.
13. Black pepper Powder  - 1  small tbsp.
14. Red Chilli Flakes - 1  small tbsp.
15. Salt - As per taste.
16. Prepared  Paneer.

* For preparing Pizza Sauce :

1. Tomato - Catchup - 3 - 4  large tbsp.
2. Red Chilli Flakes - 1  small tbsp.
3. Black pepper Powder  - 1/4  small tbsp.
4. Pizza - Seasoning (Mixed Italian Herbs) - 
                                                        1  small tbsp.

* For preparing Premium Cheese :

1. Indian Cottage Cheese - 3 large tbsp.
2. Red Chilli Flakes - 1/4  small tbsp.
3. Pizza - Seasoning (Mixed Italian Herbs) - 
                                                  1/4  small tbsp.
4. Salt- 2 pinch.
5. Garlic Paste - 1 small tbsp.
6. Turmeric Powder - 2 pinch.
7.  Oil - 2 drops.

* For preparing burger :

1. Burger Buns.
2. Veg. Eggless mayonnaise.
3. Prepared Mixture.
4. mozzarella Cheese (Pizza Cheese) or 
    Thin Cheese - Slices.
5. Pizza - Seasoning (Mixed Italian Herbs) & 
    Red Chilli Flakes - For sprinkling.

* For decoration :

1. Prepared  Pizza Sauce.
2. Mozilla Cheese (Pizza Cheese) or 
    Thin Cheese - Slices.
3. Pizza - Seasoning (Mixed Italian Herbs) & 
    Red Chilli Flakes - For sprinkling.

* For baking :

- Oil.

* For Serving :

- Green Chutney or Suce.

Steps to Follow: 

1.
First the mixture has to be prepared for filling in the pizza. For this, a cauldron or pan has to be offered on the gas. Then turn the flame to medium by turning on the gas. Then pour 2 tablespoons oil in a cauldron or pan on medium heat. Once the oil is hot, add one teaspoon of grated garlic. Then after stirring slightly, you will add a finely chopped onion. Mix them well in a pan or cauldron on medium heat. All vegetables are optional in this mixture. That is, whatever you have, you can just put them. All the vegetables are not necessary. Do not cook the vegetables too much, leave it lightly crispy. Just leave it a little golden.

2.
Now add 3 finely chopped red chilies in the mixture. Now add 3 tablespoons finely chopped capsicum. 2 tablespoons finely chopped carrots, 2 tablespoons sweet corn, 2 tablespoons finely chopped red capsicum. All the vegetables will be stirred slightly on medium heat. Now add 1 medium sized finely chopped tomato to it. Now these vegetables will be cooked upto a crispy stage, stirring slightly on medium flame.

3.
Now here we will need pizza sauce. To make pizza sauce you have to take 3 to 4 tablespoons tomato - catch-up and add 1 teaspoon red chili flakes, 1/4 teaspoon black pepper powder with 1 teaspoon pizza - seasoning i.e. mixed Italian herbs. Mix them all well. Now, the pizza sauce is ready.

4.
Now we are making Domino's Veg Burger Pizza as a premium cheese, so it will have cheese. Now we will take 3 tablespoons Indian cottage cheese and cut it into small pieces and keep it in a bowl. Now add 1/4 teaspoon red chilli flakes, 1/4 teaspoon pizza seasoning (mixed Italian herbs), 2 pinches of salt, 1 teaspoon garlic paste, 2 pinches of turmeric powder and two drops of oil. We will mix them all together. Now it is also ready.

5.
Now add two tablespoons of pizza sauce prepared in the third stage to the vegetables being prepared in the second stage, as well as one tablespoon of tomato-catch-up. Add one teaspoon pizza seasoning (mixed Italian herbs), one teaspoon black pepper powder, 1 teaspoon red chilli flakes, salt as per taste. Mix them all well. Now mix the paneer prepared in the fourth step. Mix everything well. Now switch off the gas. Now, the mixture is ready. Take it out in a bowl.

6.
Now take the burger buns and divide them into two halves with a knife. First of all, apply veg eggless mayonnaise on both the parts. Now put 1 teaspoon of the prepared mixture in the fifth step on both sides of the bun. Place 1 teaspoon of mozzarella cheese (pizza cheese) or a thin piece of cheese on both sides. By the way the mozzarella cheese works more well. Now sprinkle a little pizza seasoning (mixed Italian herbs) and red chili flakes on both the parts. Now take the top part of the bun and place it on the bottom of the bun.

7.
Apply the pizza sauce prepared in the third step on top of the bun and put a mozzarella cheese (pizza cheese) or a thin piece of cheese on top of it. Now sprinkle a little pizza seasoning (mixed Italian herbs) and red chili flakes on top of it.

8.
Now take a griddle or pan, turn on the gas, reduce the flame and apply oil on the surface of the pan. Because the buns are already baked, so we don't have to bake them again. Just let the pan heat on low flame for a minute, then place the burger in a hot pan and cover it with a large pot so that the steam of the pan does not escape. Lower the flame and bake the burger for 3 to 4 minutes. In 3 to 4 minutes all the cheese will be melted and mixed into the burger. Likewise bake all the burgers. Now, the burgers are ready. Take them out and serve with green chutney or sauce.

       How do you like this dish, please write it.

Thank you.🙏


आवश्यक सामग्री:

* मिश्रण बनाने के लिए  :

1. घिसा हुआ लहसुन - 1 छोटा चम्मच।
2. तेल - 2 बड़े चम्मच।
3. प्याज (बारीक कटी हुई) - 1।
4. लाल मिर्च (बारीक कटी हुई) - 3।
5. शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) - 3 बड़े चम्मच।
6. गाजर (बारीक कटी हुई) - 2 बड़े चम्मच।
7. मीठी मकई - 2 बड़े चम्मच।
8. लाल वाली शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2 बड़े 
                                                                 चम्मच।
9. टमाटर (मध्यम आकार का) (बारीक कटा हुआ) - 1।
10. बनाया गया पिज्जा सॉस - दो बड़े चम्मच।
11. टोमैटो - कैच - अप - एक बड़ा चम्मच।
12. पिज्जा सीजनिंग ( मिश्रित इटालियन हर्ब) - एक छोटी 
                                                                    चम्मच।
 13. काली मिर्च पाउडर - एक छोटा चम्मच।
 14.  कुटी हुई लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच।
 15.  नमक स्वादानुसार।
 16.  बनाई गई पनीर ।

* पिज्जा सॉस बनाने के लिए :

1. टोमैटो - कैच-अप - 3 से 4 बड़े चम्मच।
2.  लाल मिर्च (कुटी हुई) - 1 छोटी चम्मच।
3.  काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच।
4.  पिज्जा वाली सीजनिंग यानी मिश्रित इटालियन हर्ब - 1 
                                                            छोटी चम्मच।

* प्रीमियम चीज बनाने के लिए :

1. इंडियन कॉटेज पनीर - 3 बड़े चम्मच।
2. लाल मिर्च (कुटी हुई) - 1/4 छोटी चम्मच।
3. पिज्जा वाली सीजनिंग यानी मिश्रित इटालियन हर्ब - 
                                                     1/4 छोटी चम्मच।
4.  नमक - 2 चुटकी।
5.  लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच।
6.  हल्दी पाउडर - 2 चुटकी।
7.  तेल - दो बूंद।
 
 * बर्गर बनाने के लिए :   

1. बर्गर बन।
2. वेज एगलेस मेयोनीज।
3. तैयार किया गया मिश्रण।
4. मोजेरीला चीज (पिज्जा वाली चीज) - 1 चम्मच या 
                                  फिर  पनीर का पतला सा  टुकड़ा।
5. पिज्जा सीजनिंग ( मिश्रित इटालियन हर्ब) और कुटी हुई 
     लाल मिर्च - छिड़कने के लिए।

 * सजावट के लिए : 

1. बनाया गया पिज्जा सॉस। 
2. मोजेरीला चीज (पिज्जा वाली चीज)  या फिर  पनीर का 
    पतला सा  टुकड़ा।                                  
3. पिज्जा सीजनिंग ( मिश्रित इटालियन हर्ब) और कुटी हुई 
     लाल मिर्च - छिड़कने के लिए।

* शेंकने के लिए :

  - तेल।

* परोसने के लिए :

हरी चटनी या सॉस। 
                                                            
बनाने की विधि: 

1. 
सबसे पहले पिज्जा में भरने के लिए मिश्रण तैयार करना होगा। इसके लिए गैस पर एक कढ़ाई या पैन चढ़ाना होगा। फिर गैस को चालू करके आंच को मध्यम कर दें। फिर कढाई या पैन में मध्यम आंच पर डालें 2 बड़े चम्मच तेल। तेल के गर्म होते ही इसमें डालें एक छोटा चम्मच घिसा हुआ लहसुन। फिर हल्का सा हिलाने के बाद इसमें डालेंगे एक बारीक कटी हुई प्याज। मध्यम आंच पर दोनों को पैन में अच्छे से मिलायेंगे। इस मिश्रण में सारी सब्जियां वैकल्पिक हैं। अर्थात्‌ जो भी आपके पास हो बस वही डाल सकते हैं, सारी सब्जियां जरूरी नहीं हैं। सब्जियों को बहुत ज्यादा ना पकायें, हल्का सा कुरकुरा रहने दें। बस हल्का सा सुनहला रहने दें।

2.
अब मिश्रण में आगे 3 बारीक कटी हुई लाल मिर्च डालें। अब 3 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए शिमला मिर्च डाल दें। 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई गाजर, 2 बड़े चम्मच मीठी मकई, 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई लाल वाली शिमला मिर्च। सभी सब्जियों को मध्यम आंच पर हल्का सा चला लेंगे। अब इसमें 1 मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ टमाटर डाल दें। अब इन सारी सब्जियों को मध्यम आंच पर थोड़ा सा चलाते हुये कुरकुरा सा पका लेंगे।

3.
अब यहाँ हमें जरूरत पड़ेगी पिज्जा सॉस की। पिज्जा सॉस बनाने के लिए आप लें 3 से 4 बड़े चम्मच टोमैटो - कैच-अप और इसमें आप डालें 1 छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 छोटी चम्मच पिज्जा वाली सीजनिंग यानी मिश्रित इटालियन हर्ब। इन सबको अच्छे से मिला लें, बस पिज्जा सॉस तैयार है। 

4.
अब हम बना रहे हैं डोमिनोज का वेज बर्गर पिज्जा प्रीमियम चीज, इसलिए इसमें पड़ेगा पनीर। अब हम लेंगे 3 बड़े चम्मच इंडियन कॉटेज पनीर और उसको छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें और एक कटोरे में रख लें। अब इसमें 1/4 छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, 1/4 छोटी चम्मच पिज्जा सीजनिंग ( मिश्रित इटालियन हर्ब), 2 चुटकी नमक, 1 छोटा चम्मच लहसुन पेस्ट, 2 चुटकी हल्दी पाउडर और दो बूंद तेल डालेंगे। इन सबको आपस में अच्छे से मिला लेंगे। अब यह भी तैयार है।   

5.
अब दूसरे चरण में तैयार की जा रही सब्जियों में तीसरे चरण में तैयार किये गये पिज्जा सॉस के दो बड़े चम्मच डाल दें, साथ ही एक बड़ा चम्मच टोमैटो - कैच - अप का भी डाल दें। इन्हीं सब्जियों में साथ में एक छोटी चम्मच पिज्जा सीजनिंग ( मिश्रित इटालियन हर्ब), एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार भी डाल दें। इन सबको अच्छे से मिला लें। अब इसमें चौथे चरण में तैयार की गई पनीर मिला दें। सबको अच्छे से मिला लें। अब गैस को बंद कर दें। लीजिए भरने के लिए मिश्रण तैयार है, इसे एक कटोरे में निकाल कर रख लें। 
6.
अब लें बर्गर बन और उन्हें चाकू से बीच से दो भाग कर लें। सबसे पहले इनके दोनों भागों पर वेज एगलेस मेयोनीज लगा दें। अब इसके ऊपर बन के दोनों भागों पर 1 चम्मच पांचवें चरण में तैयार किया गया मिश्रण रख दें। इसके ऊपर दोनों भागों पर रखें 1 चम्मच मोजेरीला चीज (पिज्जा वाली चीज) या फिर पनीर का पतला सा  टुकड़ा। वैसे मोजेरीला चीज ज्यादा अच्छी तरह से काम करती है। अब इसके ऊपर से दोनों भागों पर थोड़ा सा पिज्जा सीजनिंग ( मिश्रित इटालियन हर्ब) और कुटी हुई लाल मिर्च छिड़क दें। अब बन का ऊपर का हिस्सा लेकर नीचे वाले के ऊपर रख दें। 

7.
बन के ऊपर तीसरे चरण में तैयार किये गये पिज्जा सॉस को लगा दें और उसके ऊपर से मोजेरीला चीज (पिज्जा वाली चीज) या फिर पनीर का पतला सा  टुकड़ा रख दें। अब इसके ऊपर से भी थोड़ा सा पिज्जा सीजनिंग ( मिश्रित इटालियन हर्ब) और कुटी हुई लाल मिर्च छिड़क दें। 

8.
अब एक तवा या फिर पैन लें, गैस चालू करें, आंच धीमी कर दें और पैन की सतह पर तेल लगा दें। क्योंकि बन पहले से  शेंके रहते हैं, अतः हमें उसे फिर से शेंकना नहीं पड़ता। बस पैन को एक मिनट तक धीमी आंच पर गर्म होने दें, फिर गर्म पैन में बर्गर को रख दें और किसी बड़े बर्तन से ढक दें, ताकि पैन की भाप निकल ना पाये। गैस की आंच धीमी रखें और बर्गर को 3 से 4 मिनट तक शेंकें। 3 से 4 मिनट में सारी पनीर पिघल कर बर्गर में मिल जायेगी। इसी तरह सभी बर्गरों को शेंकें। बस अब बर्गर तैयार हैं। इन्हें बाहर निकाल कर हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें।
      
                 आपको यह व्यंजन कैसा लगा, जरुर लिखें।

धन्यवाद।।🙏

Comments

Popular posts from this blog

Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :

मूंग के पापड के पकौड़े / Pakodas made up of Moong Papads :