Hotel like Crispy French Fries preparation at home in easy steps / होटल जैसी कुरकुरी फ्रेंच - फ्राई बनाए घर पर बिल्कुल आसानी से:

For our latest updates, kindly, join our Whatsapp Group today, just click on the Group Icon given below:🙏
 हमारे लेटेस्ट अपडेट्स तुरंत पाने के लिए हमारे वॉट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें, बस नीचे दी गई ग्रुप की फोटो पर क्लिक करें अभी: 🙏 

निहारिका ब्लॉग ग्रुप
   
  
                       
* Hotel like Crispy French Fries preparation 
   at home in easy steps / होटल जैसी कुरकुरी 
   फ्रेंच - फ्राई बनाए घर पर बिल्कुल आसानी से:

Indegrients: 

1. Potatoes - 4 to 5 (Chipsona variety of 
                        Kufri, Himanchal Pradesh are 
                        best if available, else any 
                        variety can be used).
2. Salt -  1 tbsp per potato for removal of 
                starch.
                As per taste during preparing to 
                serve.
3. Oil - To fry.
4. Red Chilli Powder  - To sprinkle.
5. Chaat Masala - To sprinkle and
6. Green Coriander leaves  - To sprinkle.

Steps to Follow : 

1.
First wash the potatoes thoroughly and then peel the skin and cut it long and thin with a knife. Cut a little thick so that it looks exactly like that in the hotel, while eating.

2.
Then wash the chopped potatoes in a pot filled with water, after washing, change the pot of water and wash it again. Do this three to four times until the upper starch of potatoes are removed.

3.
After this, keep the potatoes in salt water on high heat for about 4 to 5 minutes first. Remember, just heat the water, do not boil it. That means heat the water at 75 degree temperature until it becomes difficult to put a finger in the water. This will remove excess starch and sugar inside the potatoes. Then reduce the flame to low for 15 minutes and keep stirring continuously so that the potatoes below in the pot of salt water do not cook much. Keep in mind that the potatoes should not be burnt nor turn golden in color. Remember to use as much quantity of salt as required for all the potatoes that you had taken and cut for use, add salt to the water in which the potato has to be heated. For example, if you are using 4 potatoes for making French fry, use only 4 teaspoons of salt in water while heating.

4.
Now take out the potato heated in salted water and put it in another water pot. Remember, do not mix salt in this water. This time, turn the flame to high and cook the potatoes well for about 10 minutes on high flame, until the potatoes start to crack as they are squeezed. Keep stirring the potatoes so that the potatoes do not burn from below.

5.
Now take the boiled potatoes out of the water and dry them thoroughly on a cloth for 1 to 2 hours, so that all the water of the potatoes comes out and the potatoes dry completely.

6.
Now fry the potatoes in hot oil on medium flame for 5 minutes until a layer starts to set in it. At this time a golden colored layer will come on the potato.

7.
Take out the fried potatoes in a tray. Now keep it in the freezer of the refrigerator to cool for at least 6 hours. Remember to keep the refrigerator slow so that the potatoes do not freeze.

8.
After 6 hours, take the chilled potatoes out of the freezer. You can put it in a plastic bag and keep it in the freezer of refrigerator for the future. It will not spoil for years and you can fry it and use it whenever you want.

9.
Now fry the cold potatoes in hot oil for 1 minute till the french fries become absolutely crispy and will turn golden in color.

10.
Now immediately take out the hot fries in a bowl, add salt according to taste, red chili powder and chaat masala and green coriander leaves, mix them well and shake, so that the spices mix well.

                           Now your french fry is ready. Serve it with tomato sauce or green chutney or hot tea with tomato catch up / chili sauce and enjoy.

                        Tell us how you liked the French fry. Comment or join our WhatsApp group.

Thank you.. 🙏


आवश्यक सामग्री:- 

1. आलू - 4-5 (चिप्सोना वराइटी के कुफरी हिमाचल प्रदेश 
                      वाले आलू बिल्कुल सही होते हैं अगर 
                      मिले तो वरना कोई भी चलेगा)।
2. नमक - हर एक आलू पर एक चम्मच माढ़ निकालने के 
               लिए।
               स्वादानुसार खाने के लिए तैयार करते समय।
3. तेल -  फ्राई  करने के लिए।
4. लाल मिर्च पाउडर - छिड़कने के लिए।
5. चाट मसाला - छिड़कने के लिए और 
6. हरा धनिया - छिड़कने के लिए।

बनाने की विधि: 

1.
सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से धोएं और फिर छिलका छील कर उसे चाकू से लंबा लंबा पतला पतला काट लें। थोड़ा मोटा ही काटें ताकि खाते समय बिल्कुल होटल जैसा दिखे।

2.
फिर कटे हुए आलू को पानी से भरे पतीले में अच्छी तरह से धोएं, धोने के बाद फिर पानी का पतीला बदल कर फिर से धोएं। ऐसा तीन से चार बार करें जब तक कि आलू की ऊपरी माढ़ ना निकल जाए।

3.
इसके उपरांत आलू को नमक के पानी में पहले लगभग 4 से 5 मिनट तक तेज आंच पर रखें। याद रखें पानी को सिर्फ गरम करें उबालें नहीं। मतलब पानी को 75 डिग्री तापमान पर गरम करें जबतक कि पानी में उंगली डालना मुश्किल ना हो जाए।  इससे आलू के अंदर की एक्स्ट्रा माढ़ और चीनी निकल जाएगी। फिर गैस की आंच को 15 मिनट तक एकदम धीमा कर दें और लगातार चलाते रहे ताकि नीचे के आलू ज़्यादा ना पक जाएं। ध्यान रखें आलू जलने ना पाए और ना ही सुनहला रंग का हो जाए। याद रखें आपने जितने आलू लिए थे काटने के लिए उतने ही चम्मच नमक का प्रयोग करें जिसे पानी में मिला दें जिसमें आलू को गरम करना है। उदहारण के लिए यदि आप 4 आलू को फ्रेंच फ्राई बानाने के लिए प्रयोग कर रहे हैं तो गरम करते समय पानी में 4 चम्मच ही नमक का प्रयोग करें।

4.
अब नमकीन पानी में गरम किए हुए आलू को निकाल कर एक और पानी वाले पतीले में डाल दें। याद रखें इस पानी में अब नमक ना मिलाएं। इस बार गैस की आंच बिल्कुल तेज करके आलू को लगभग 10 मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं, जब तक कि आलू टेढ़ा करते ही टूटने लगें। आलू को चलाते रहें ताकि नीचे के आलू जलने ना लगे।

5.
अब उबले हुए आलू को पानी से बाहर निकाल कर एक कपड़े पर 1 से 2 घंटे तक अच्छी तरह से सुखाएं, ताकि आलू का सारा पानी निकल जाए और आलू पूरी तरह से सूख जाए।

6.
अब आलू को गरम तेल में मध्यम आंच पर 5 मिनट तक तलें जब तक कि उसमें एक परत ना जमने लगे। इस समय आलू पर एक सुनहले रंग की परत आ जाएगी। 

7.
तली हुई आलू को एक ट्रे में निकाल कर रख लें। अब इसे फ्रिज के फ्रीज़र में ठंडा होने को कम से कम 6 घंटों के लिए रख दें। याद रखें फ्रिज धीमा रखें ताकि आलू में बर्फ ना जमने पाए।

8.
6 घंटों के बाद ठंडी हुई आलू को फ्रिज से बाहर निकाल लें। आप इसे किसी प्लास्टिक की थैली में डाल कर फ्रिज में भविष्य के लिए रख सकते हैं । ये सालों तक खराब नहीं होगी और आप जब चाहें इसे तल कर खाने में प्रयोग कर सकते हैं।

9.
अब ठंडी आलू को अच्छी तरह से गरम तेल में 1 मिनट तक तलें जब तक कि फ्रेंच फ्राई बिल्कुल कुरकुरी सी दिखने लगे और ऊपर आकर गोल्डन रंग के दिखने लगेंगे।

10.
अब इसे एक कटोरे में तुरंत ही गरम गरम निकाल कर इसमें  नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला और हरा धनिया मिलाकर इसे अच्छी तरह मिला और हिला दें, ताकि मसाले अच्छी तरह से मिल जाएं। 
अब आपकी फ्रेंच फ्राई बिल्कुल तैयार है इससे टमाटर की चटनी या हरी चटनी या फिर टोमैटो कैच अप / चिली सॉस के साथ गरम चाय के साथ परोसें और मज़ा लें।

                    कैसी लगी आपको फ्रेंच फ्राई कमेंट करके जरूर बताएं या फिर हमारे वॉट्सएप ग्रुप में जुड़कर बताएं।

धन्यवाद।। 🙏



Comments

Post a Comment

Please provide us your valueable feedbacks, suggestions or drop your query here. We will be happy to help you.🙏/अपने सुझाव, विचार या प्रश्न यहां भेजें। हम आपके आभारी रहेंगे।।🙏

Popular posts from this blog

Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर :

Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :

मूंग के पापड के पकौड़े / Pakodas made up of Moong Papads :