Delicious Breakfast made up of Semolina and Gram -Flour (Besan) in front of which Samosas and Kachaudis becomes non - tasty : Crispy Gol - Tikka / सूजी और बेसन का इतना लाजवाब नाश्ता, जिसके सामने समोसा और कचौड़ी लगे बेस्वाद : क्रिस्पी गोल - टिक्का:


For our latest updates, kindly, join our Whatsapp Group today, just click on the Group Icon given below:🙏
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स तुरंत पाने के लिए हमारे वॉट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें, बस नीचे दी गई ग्रुप की फोटो पर क्लिक करें अभी: 🙏 

निहारिका ब्लॉग ग्रुप


* Delicious Breakfast made up of Semolina and Gram -Flour (Besan) in front of which Samosas and Kachaudis becomes non - tasty : Crispy Gol - Tikka / सूजी और बेसन का इतना लाजवाब नाश्ता, जिसके सामने समोसा और कचौड़ी लगे बेस्वाद : क्रिस्पी गोल - टिक्का:



Indegrients :

1. Gram - Flour (Besan) - 1/2 cup or 1 small 
                                             bowl.
2. Semolina - 1/2 cup or 1 small bowl.
3. Salt - As per taste.
4. Turmeric Powder - 2 - 3 pinches.
5. Water - 1.75 cup or as needed.
6. Oil - 2 tbsp or as needed.
7. Celery - seeds - 1 tbsp.
8. Asafoetida - 1/4 tbsp.
9. Grinded Ginger - 1 tbsp.
10. Grinded Garlic - 1 tbsp.
11. Red Chilli Powder - 1 tbsp.
12. Cumin - Powder - 1/2 tbsp.
13. Chaat Masala/Dry Mango Powder - 1 
                                                                    tbsp.
14. Roasted & coarsed Coriander seeds - 1 
                                                                      tbsp.
15. Red Chilli Flakes - 1/2 tbsp.
16. Finely Chopped fresh Peppermint leaves. 
17. Finely Chopped fresh coriander leaves.    
18. Finely chopped green chilli - 3.
19. Finely chopped medium sized onion - 1.
20. Finely chopped Red Capsicum - 1.
21. Lemon - juice  - 1 tbsp.

Steps to follow : 

                    Today we have brought for you a great recipe that can be made from the stuff kept at home and it can be made once and kept for 1 month and you can enjoy it by eating whenever you want. . So let's learn, how to make this recipe:

1.
First take a big bowl and add 1/2 cup or 1 small bowl of gram flour (besan), a 1/2 cup or 1 small bowl of semolina, a small spoon of salt or as per taste, 2 to 3 pinches of turmeric powder and now mix them well .

2.
Now add a quarter to two cups of water in it. Firstly, add a single cup of water only and mix well so that the gram and semolina do not get bundled. Then prepare the solution by slowly adding water. This solution should be very thin, such as a buttermilk.

3.
Now place a cauldron or pan on the gas and heat it and add 2 teaspoons oil to it. Now when the oil is heated, add one teaspoon of celery - seeds to it, which will give the best taste. Now add 1/4 teaspoon asafoetida. Now add 1 teaspoon of grinded ginger and 1 teaspoon of grinded garlic or ginger garlic paste (if available then add 1 teaspoon of it). If you do not like ginger & garlic, do not add them, they will not make much difference.

4.
Now roast it well on a low flame. On finishing roasting, slowly pour all the batter into it. Continue stirring the batter slowly so that the batter do not stick to the bottom of the pan or cauldron. If you have added too much water while preparing the solution, then it will be equal during boiling and if water becomes less, then you can also add water at this time. Now keep stirring slowly on medium flame. You will see that slowly the batter will start to become like dough. If you do not have celery - seeds, you can use cumin - seeds. Use of Asafoetida also depends on your choice.

5.
Now the dough will start leaving the cauldron. Now put two drops of oil in the pan or cauldron and separate the dough from the pan or cauldron and keep it in a separate bowl while it is hot. Now let it cool slightly so that we can apply hand to it. Do not cool completely.

6.
When slightly cooled, add 1 teaspoon red chili powder, 1/2 teaspoon cumin powder, 1 teaspoon chaat masala or dry mango powder, 1 teaspoon roasted coarsely chopped coriander seeds and 1/2 teaspoon red chilli flakes. If there is no coriander seeds available, then one spoon of coriander powder can also be used. Now add finely chopped fresh peppermint that tastes good. You can also use peppermint kept at home in a dry place. Now add finely chopped green coriander leaves, 3 finely chopped green chilies, 1 finely chopped medium sized onion, finely chopped red capsicum and 1 teaspoon lemon juice in it.

7.
Now apply oil in the hand and mix it well, while the mixture remains slightly warm. Wrap it and make it like a dough ball. A soft dough will be ready.

8.
Now we will spread oil on a plate so that the dough does not stick on the plate and by placing it on the same plate, press it gently with the hand and spread it in the circle. Remember that the thickness or height of the layer of dough spread on the plate should be equal to that of a cutlet so that when cut, it becomes a thick ball. Now with the help of the back of the spoon, slowly separate the layer from the sides of the plate so that the layer leaves all four sides of the plate. Now keep the layer to cool down. In about 20 to 30 minutes, this layer will start to appear as a thick circular layer. If you want, you can store it in the refrigerator or freezer and store it within 10 to 15 minutes.

9.
To cut the frozen layer, use a spherical object made of plastic whose height or thickness is the same as the height or thickness of the layer and there is a circular hole in the middle. Like a plastic tape wall on which tape is wrapped. You can also use a spherical cam. Also you can cut it into any shape. The sphere looks good so we have cut in the sphererical shape here. Put the sphere mold or object on the layer and press it slowly inwards. With this, the mold or object will sink into the layer and a circular part will be cut from the layer, which is taken out and put on a plate. Likewise, keep all the shells separate from the entire layer. Once all the shells are cut, you can prepare it for immediate eating and save it for later.

10.
To keep it for later use, a air - tight vessel will have to be used. Put all the sliced ​​pieces in this vessel and cover it with a white foil and close the lid so that the air does not pass. Now save it for later and keep it in the refrigerator. It will remain the same for 1 month.

                To eat immediately or whenever you feel that you have to eat it, you put a pan or cauldron and put oil in it and let the oil be heated in the pan or cauldron. Now dip these chopped pieces in the heated oil of the pan or cauldron. Now fry it on medium heat. When turns golden in color, turn them slowly with the help of the back of the spoon and fry them till they become golden on the other side. Now take them out while they are hot, on a plate and serve them with chutney / sauce or tea.

        Please tell how you felt after eating this.

Thank you.🙏


                               .
आवश्यक - सामग्री:

1. बेसन - 1/2 कप या 1 छोटी कटोरी।
2. सूजी - 1/2 कप या 1 छोटी कटोरी।
3. नमक - स्वादानुसार।
4. हल्दी पाउडर - 2 से 3 चुटकी।
5. पानी - पौने दो कप या आवश्यकतानुसार।
6. तेल - 2 चम्मच या आवश्यकतानुसार।
7. अजवाइन - 1 चम्मच।
8. हींग - 1/4 चम्मच।
9. पिसा हुआ अदरक - 1 चम्मच।
10. पिसा हुआ लहसुन - 1 चम्मच।
11. लाल मिर्च पाउडर - 1चम्मच।
12. जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच।
13. चाट मसाला/ अमचूर पाउडर - 1 चम्मच।
14. भूना हुआ दरदरा किया गया साबुत धनिया - 1 
                                                               चम्मच।
15. लाल मिर्च फ्लेक्स - 1/2 चम्मच।
16. बारीक कटा हुआ ताज़ा पुदीना।
17. बारीक कटी हुई ताज़ी धानिया।
18. बारीक कटी हुई हरी मिर्च - 3।
19. बारीक कटी हुई मध्यम आकार की प्याज़ - 1।
20. बारीक कटा हुआ लाल शिमला मिर्च - 1।  
21. नींबू का रस - 1 चम्मच।

बनाने की विधि:

         आज हम आपके लिए लाए हैं एक बेहतरीन रेसिपी  जो कि घर में रखे हुए सामान से बनाई जा सकती है और इसे एक बार बनाकर पूरे 1 महीने के लिए रखा जा सकता है और  जब भी मन करें तो बनाकर खाते हुए इसका मजा लिया जा सकता है। तो आइए बनाना सिखाते हैं आपको यह रेसिपी:

1. 
सबसे पहले एक बड़ा सा कटोरा ले लें और उसमें डालें एक छोटी कटोरी या फिर आधा कप बेसन, एक छोटी कटोरी  या आधा कप सूजी, एक छोटा चम्मच या फिर स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर 2 से 3 चुटकी और अब इसे अच्छी तरह से मिला लें।

2. 
अब इसमें डालें पौने दो कप पानी। पहले एक कप डालकर अच्छी तरह से मिला लें ताकि बेसन और सूजी में गट्ठे ना पड़े।फिर धीरे धीरे पानी डालते हुए घोल तैयार करें। यह घोल बिल्कुल पतला होना चाहिए जैसे कि मठ्ठा।

3.
अब गैस पर रखें एक कढ़ाही या फिर पैन और उसे गर्म करें और उसमें डालें 2 छोटे चम्मच तेल। अब तेल गर्म होने पर इसमें एक चम्मच अजवाइन डालें, जो कि बेहतरीन स्वाद देगी। अब इसमें 1/4 चम्मच हींग डालें। अब इसमें पिसा हुआ अदरक 1 चम्मच और पिसा हुआ लहसुन 1 चम्मच या फिर अदरक लहसुन पेस्ट हो तो 1 चम्मच उसे ही डाल दें। यदि आपको अदरक लहसुन नहीं पसंद है तो आप ना डालें,कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

4.
अब इसे अच्छी तरह से हल्की धीमी आंच पर भूनें और भुन जाए तो इसमें धीरे धीरे सारा घोल डाल दें। घोल को हल्के हल्के चलाते रहें ताकि घोल कढ़ाही के निचले भाग में चिपकने ना लगे। अगर घोल बनाते समय आपसे पानी ज़्यादा भी हो गया होगा तो उबलते समय वह बराबर हो जाएगा और यदि पानी कम लगे तो आप इस समय भी पानी डाल सकते हैं। अब धीरे धीरे मध्यम आंच पर चलाते रहें। आप देखेंगे कि धीरे धीरे घोल में आटे की लोई जैसा बनना शुरू हो जाएगा। अगर आपके पास अजवाइन नहीं है तो आप जीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। हींग का प्रयोग भी आप की इच्छा पर निर्भर करता है।

5.
अब लोई कढ़ाही छोड़ने लगी होगी। अब कढ़ाही में दो बूंद तेल डाल कर सारा लोई कढ़ाही से अलग कर लें और उसे गर्मागर्म  एक अलग कटोरे में रख दें। अब इसे हल्का ठंडा होने दें ताकि हम इसे हांथ लगा सकें। पूरा ठंडा ना करें।

6.
थोड़ा ठंडा होने पर इसमें डालें 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच चाट मसाला या अमचूर पाउडर, 1 चम्मच भुना हुआ दरदरा किया गया साबुत धनिया और 1/2 चम्मच लाल मिर्च फ्लेक्स। अगर साबुत धनिया ना हो तो एक चम्मच धनिया पाउडर भी प्रयोग किया जा सकता है। अब इसमें डालें बारीक कटा हुआ ताज़ा पुदीना जो कि बढ़िया स्वाद देता है। आप सूखा हुआ घर पर रखा पुदीना भी प्रयोग कर सकते हैं। अब इसमें बारीक कटी हुई हरी धनिया, बारीक कटी हुई 3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई मध्यम आकार की 1 प्याज़, बारीक कटा हुआ लाल शिमला मिर्च और 1 चम्मच नींबू का रस डाल दें।

7.
 अब हांथ में तेल लगाकर इसे अच्छी तरह से मिला लें, जब कि मिश्रण हल्का गर्म ही रहे। इसे लपेट कर आटे की लोई की भांति बना लें।एक मुलायम लोई तैयार हो जाएगी।

8. 
अब हम एक प्लेट पर तेल लगाकर फैला लेंगे ताकि लोई प्लेट पर चिपके नहीं और लोई को उसी प्लेट पर रख कर हांथ से धीरे धीरे दबाकर गोलाई में फैला देंगे। याद रखें की प्लेट पर फैलाई गई लोई की परत की मोटाई या ऊंचाई एक कटलेट के बराबर की होनी चाहिए ताकि काटने पर यह एक मोटा गोला निकले। अब चम्मच के पिछले भाग की सहायता से धीरे धीरे करके परत को प्लेट के चारों तरफ़ से अलग कर दें ताकि परत प्लेट के चारों किनारों को छोड़ दे। अब परत को ठंडा होने के लिए रख दें। लगभग 20 से 30 मिनट में यह परत जमकर एक मोटी सी गोलाकार परत के रूप में दिखने लगेगी। आप चाहें तो इसे फ्रिज या फ्रीजर में रख कर भी 10 से 15 मिनट में ही जमा सकते हैं।

9.
जमी हुई परत को काटने के लिए किसी प्लास्टिक की बनी ऐसी गोलाकार वस्तु  का प्रयोग करें, जिसकी ऊंचाई या मोटाई परत की ऊंचाई या मोटाई के समान ही हो और बीच में गोलाकार छेद हो। जैसे प्लास्टिक टेप का गोला जिस पर टेप लपेटा होता है। आप गोला सांचा भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे किसी भी आकार में काट सकते हैं। गोला आकार अच्छा लगता है इसलिए हमने यहां गोला ही काटा है। गोले सांचे या वस्तु को परत पर रख कर धीरे धीरे अन्दर की तरफ दबाएं। इससे सांचा या वस्तु परत में धंस जाएगी और एक गोलाकार भाग परत में से कट जाएगा जिसे अलग निकाल कर प्लेट पर रख दें। इसी प्रकार बार बार करके सारी परत में से सारे गोले अलग करके रखते जाएं। सारे गोले कट जाने पर आप इसे तुरंत भी खाने के लिए तैयार कर सकते हैं और  बाद के लिए भी सहेज कर रख सकते हैं।

10.
बाद के लिए रखने के लिए, एक बर्तन जिसमें हवा ना पास होती हो का प्रयोग करना होगा। इस बर्तन में सारे कटे हुए पीस को रख कर ऊपर से एक सफेद पन्नी लगाकर ढक्कन बंद कर दें ताकि हवा पास ना हो। अब इसे बाद के लिए सहेज कर फ्रिज में रख दें। यह 1 माह तक ऐसा ही बना रहेगा। 

              तुरंत खाने के लिए या फिर जब भी खाने का मन करे तो आप इन कटे हुए पीस को एक कढ़ाही में तेल गरम करके उसमें डाल दें। अब इसे मध्यम आंच पर तलें। गोल्डन होने पर चम्मच के पिछले भाग की सहायता से धीरे धीरे इनको पलटते जाएं और दूसरी तरफ भी गोल्डन होने तक तलें। अब इसे प्लेट पर गर्मागर्म निकाल लें और चटनी/सॉस या फिर चाय के साथ गर्मागर्म ही परोसें।

               आपको यह खाकर कैसा लगा जरूर बताएं।

धन्यवाद।।🙏

Comments

Popular posts from this blog

Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर :

Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :

मूंग के पापड के पकौड़े / Pakodas made up of Moong Papads :