Prepare delicious & hot Radish - Parathas at home / घर पर बनाए गर्मागर्म स्वादिष्ट मूली के पराठे:

For our latest updates, kindly, join our Whatsapp Group today, just click on the Group Icon given below:🙏
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स तुरंत पाने के लिए हमारे वॉट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें, बस नीचे दी गई ग्रुप की फोटो पर क्लिक करें अभी: 🙏 

निहारिका ब्लॉग ग्रुप
                        
Prepare delicious & hot Radish - Parathas at home / घर पर बनाए गर्मागर्म स्वादिष्ट मूली के पराठे: 


Indegrients :

1. Oil or Ghee - 2 tbsp for roasting  of the 
                               mixture.
2. Celery - seeds - 1/2 tbsp.
3. Gram - flour (Besan) - 3 tbsp (large).
4. Turmeric - 1/4 tbsp.
5. Salt - As per taste.
6. Red chili powder - 1 tbsp.
7. Coriander Powder - 1 tbsp.
8. Garam Masala - 1/2 tbsp.
9. Radish (finely crushed) - 1.
10. Green coriander leaves (finely chopped) 
                                                               - 2 tbsp. 
11. Green chili (finely chopped) - 1 to 2. 
12. Wheat flour (binded) - 100 to 200 grams.
13. Wheat flour - for sprinkling and rolling.
14. Oil or Ghee - for baking parathas.

Steps to follow :

1.
Put two spoons of oil or ghee in a pan or cauldron. Oil tastes better. Once the oil or ghee is heated, add half a teaspoon of celery - seeds and two - three tablespoons of gram - flour (Besan)(it tastes good and it maintains stickiness in the mixture so that the mixture binds properly). Then fry the gram - flour (Besan) well and keep in mind that the gram -flour (Besan) does not stick in the pan or cauldron, so keep stirring it well.

2.
Now add some spices: 1/4 teaspoon turmeric - powder, salt as per taste, one teaspoon red chilli powder, 1 teaspoon coriander powder and 1/2 teaspoon garam masala.

3.
Now mix the mixture well and cook it well for 1 to 2 minutes and keep stirring so that it does not stick in the pan or cauldron.

4.
Now add a large finely crushed radish in it along with 2 teaspoons finely chopped green coriander leaves and 1 to 2 finely chopped green chilies.

5.
Now mix the mixture well and then take it out and put it on a plate and let it cool down.

6.
Now take the wheat flour and knead it, then prepare its balls and keep them. Now increase the size of the wheat flour balls by moving wheat flour balls one by one in circular motion on the rolling board with a hand and pressing them gently. Remember to keep the ends of the wheat flour balls thin and the middle part thick.

7.
Now add a large spoonful of mixture in the circular shape which would have become the size of a small bread lying on the rolling board and sprinkle a little dry wheat- flour on top of it. Then wrap the circular shape of bread from all sides and make a round ball. Keep it in dry flour and then take it out, so that the dry wheat flour is wrapped firmly around it.

8.
Now roll it slowly with the help of rolling pin so that the filled mixture does not come out.  Resize it equal to the bread. Now make breads by filling all the balls in the same way.

9.
Now heat the griddle, put some oil or ghee on it so that the paratha does not stick. Now put the prepared bread on the griddle. Apply a spoon of oil or ghee on it from the top and rub it on the surface of the bread with a spoon. Now when the bread starts to swell and bubbles start, flip it over and rub the spoon with oil or ghee on the other side as well. Cook on both sides.

10.
Similarly, cook each bread one by one.
     
     Now see, delicious Radish - Parathas are ready.

     Now serve it with Tea or Raita or Chutney and enjoy.

              Do tell us how you liked this paratha.

Thank you.. 🙏


आवश्यक सामग्री:

1. तेल या घी (मिश्रण को भूनने के लिए) - दो चम्मच।
2. अजवाइन - 1/2 चम्मच।
3. बेसन - 3 बड़े चम्मच।
4. हल्दी - 1/4 चम्मच।
5. नमक - स्वादानुसार।
6. लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच।
7. धनिया पाउडर - 1 चम्मच।
8. गरम मसाला - 1/2 चम्मच।
9. मूली (अच्छी तरह घिसी हुई) - 1 बड़ी।
10. हरी धनिया पत्तियाँ (बारीक कटी हुई) - 2 चम्मच।
11. हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 1 से 2 ।
12. गेंहू का आटा (सना हुआ) - 100 से 200 ग्राम।
13. गेंहू का आटा - छिड़काव और बेलने के लिए।
14. तेल या घी - पराठे सेंकने के लिए।

बनाने की विधि:

1.
एक पैन या कढ़ाई में दो चम्मच तेल या घी डाल लें। तेल से स्वाद बेहतर होता है। तेल या घी गरम होते ही उसमें डालें आधा चम्मच अजवाइन का, दो - तीन बड़े चम्मच बेसन के (इससे स्वाद अच्छा लगता है और मिश्रण में चिपचिपापन रहता है ताकि मिश्रण सही से सन जाता है)। फिर बेसन को अच्छी तरह से भूनेंगे और देखते रहें कि बेसन पैन या कढ़ाई में चिपक ना जाए इसलिए इसे अच्छी तरह से चलाते रहें।

2.
अब इसमें कुछ मसालों को डालें : 1/4 चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर और 1/2 चम्मच गरम मसाला।

3.
मिश्रण को अब अच्छी तरह से मिलाकर और 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह पकाएंगे और चलाते रहें ताकि पैन या कढ़ाई में चिपके ना।

4.
अब इसमें डालें एक बड़ी मूली अच्छे से घिसी हुई और साथ में 2 चम्मच लगभग हरी धनिया बारीक कटी हुई और 1 से 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी।

5.
अब मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें और फिर निकाल कर प्लेट में रख दें और ठंडा होने दें।

6.
अब आटा ले लें और उसे सान लें फिर उसके पेडे बनाकर रख लें। अब पेड़ों को एक एक करके हांथ से थोड़ा गोला करके चकले पर धीरे धीरे से दबाते हुए बड़ा करें। याद रखें पेडे के सिरे पतले और बीच का भाग मोटा रखें।

7.
अब दबे हुए गोले में जो कि थोड़ा छोटी रोटी के आकार का हो गया होगा में एक बड़ा चम्मच मिश्रण रख के उसके ऊपर से थोड़ा सा सूखा आटा छिड़क दें। फिर रोटी जैसे गोले को चारों तरफ से लपेट कर गोला बना दें और उसको सूखे आटे में रख कर निकाल लें, ताकि सूखा आटा उसमें चारों तरफ लिपट जाए। 

8.
अब बेलन की सहायता से धीरे धीरे बेलें ताकि अंदर का मिश्रण बाहर ना आए और इसे रोटी के बराबर गोला कर लें। अब इसी तरह सारे गोलों को भरकर रोटी बना लें।

9.
अब तवा गरम करें, उस पर थोड़ा सा तेल या घी डाल दें ताकि पराठा चिपक ना जाए। अब बनाई हुई रोटी तवे पर डाल दें। ऊपर की ओर से उस पर एक चम्मच तेल या घी लगाकर चम्मच से ही रोटी पर घिस दें।अब जब रोटी फूलने लगे और बुलबुले दिखने लगे तो पलट दें और दूसरी तरफ से भी ऊपर तेल या घी लगा कर चम्मच से घिस दें और अच्छी तरह दोनों तरफ से पका दें।

10.
इसी तरह से हर एक रोटी को एक एक करके पका लें।

      लो हो गया तैयार मूली का पराठा लाजवाब, घर पर ही।

      अब इसे चाय या रायता या चटनी के साथ परोसें और मज़ा लें।

आपको ये पराठा कैसा लगा जरूर बताएं।

धन्यवाद।। 🙏 


Comments

Popular posts from this blog

Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर :

Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :

मूंग के पापड के पकौड़े / Pakodas made up of Moong Papads :