Restaurant Style Shahi Paneer prepared at home / शाही पनीर बनाए घर पर बिल्कुल होटल जैसा :

For our latest updates, kindly, join our Whatsapp Group today, just click on the Group Icon given below:🙏
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स तुरंत पाने के लिए हमारे वॉट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें, बस नीचे दी गई ग्रुप की फोटो पर क्लिक करें अभी: 🙏 

निहारिका ब्लॉग ग्रुप
                 
                           
Restaurant Style Shahi Paneer prepared at home / शाही पनीर बनाए घर पर बिल्कुल होटल जैसा :


Indegrients:

1. Tomatoes (Medium sized) - 5.
2. Onions (Large sized) - 2.
3. Cashews  -  6 - 7 pcs.
4. Almonds  -  6 - 7 pcs.
5. Dried Melon Seeds - 1 tbsp.
6. Black Cumins seeds - 1/2 tbsp.
7. Garlic - 4 cloves.
8. Salt - As per taste.
9. Ginger - 1 inch piece.

Spices used  as a whole : 

1. Cinnamon - 1 inch piece.
2. Cardamom - 2 pcs.
3. Cloves - 3 pcs.
4. Black cardamom - 1 pc.
5. Star anise - 1 pc.
6. Butter - 3 tbsp.
7. Water - 2 - 2.5 cup.
8. Kashmiri Red Chilli Powder  - 1 tbsp.
9. Turmeric Powder  - 1/2 tbsp.
10. Green Coriander leaves - 1tbsp.
11. Cheese - 200 - 250 grams.
12. Dried condensed milk - 50 - 100 grams.
13. Sugar - 1 tbsp.
14. Saffron (Soaked in boiled water) - 4 - 5 
                                                           threads.
15. Milk - Cream - 3 tbsp.

Steps to follow :

1.
First heat the cauldron placed on the gas and add chopped tomatoes in it. Keep in mind that out of 5 medium-sized tomatoes, add 3 native and 2 hybrid tomatoes, the taste will be good. Add two medium-sized onions chopped into it. To make it royal, now add 6 -7 pieces of cashew nuts, 6 -7 pieces of almonds and 1 teaspoon Dried Melon Seeds in it. Adding Dried Melon Seeds will add to the taste and coolness. Now, to increase the royal taste, we will add 1/2 teaspoon of Black Cumins seeds in it.

                       If you eat garlic onion then add garlic onion otherwise leave it. Here we have put 4 cloves of garlic and 1 teaspoon of salt and a piece of 1 inch chopped ginger.

2.
The spice of Paneer Butter Masala is very strong, but the spice of Shahi Paneer should be light, so it tastes good. Use of spices as a whole in it is considered correct. So add 1 inch piece of cinnamon, green cardamom - 2 pieces, cloves - 3 pieces, black cardamom - 1 piece, Star anise - 1 piece. Add one spoonful of butter and 1 cup of water to the spices used as a whole and we will now cook the mixture well. Remember you have to melt the tomatoes and boil all the mixture. The onion gives a nice color after boiling and tomatoes leave their outer layer and the mixture looks very good. Boil the gravy by covering it for 15 to 20 minutes.

3.
Turn off the gas to make gravy and keep the mixture to cool. When the mixture cools, keep all the spices used as a whole separate from it or else the spices will be become hard to taste, which should not be present in Shahi Paneer.

4.
Now pour the remaining onions and tomatoes in the mixture in the mixer jar of the mixer - grinder, mix it well and prepare the purie. Remember purie should be light, not thick. Therefore, if it is thick, you can use water.

5.
Now to separate coarse particles from the prepared purie, filter the purie with a sieve and keep it in a vessel, so that the Shahi Paneer will give a royal style look.

6.
Now heat a cauldron placed on the gas to temper the prepared purie. Now add two spoons of butter in it. You can also use ghee instead of butter. Now add 1 teaspoon of Kashmiri red chilli powder, 1/2 teaspoon of turmeric powder, green coriander leaves etc. In it and mix them all well.

7.
Now add  200 to 250 grams of small size chopped cottage cheese to this mixture. Then fry it well on a medium flame for 2 minutes. After this, add 50 to 100 grams of Dried condensed milk to this mixture. If you do not have Dried condensed milk, you can add cream or condensed milk or you can add one or two "Pedas" (an Indian sweet, flat and circular in shape - made up of sugar & Dried condensed milk).

8.
Now add purie in this mixture and stir the mixture on high flame for one minute. Then add the remaining purie left behind in the pot, to the mixture by pouring water inside the pot and stirring it well and pouring it back in the mixture. This will not ruin the puree at all.

9.
Now keep the flame on high and stir the mixture for 2 minutes. Then add a spoonful of sugar and salt as per taste to it. Now add 4 -5 threads of saffron soaked in boiled water. You may not even add saffron. Use of saffron, however, adds the royal taste and royal color to it.

10.
Now in the last step, first boil the mixture on high flame for 2 minutes until bubbles start sprouting out, then reduce the flame to low and boil for 2 to 3 minutes. Now add 3 teaspoons of Milk -cream  or cream mixed with milk in it and mix all well and boil it on high flame for 1 minute.

              So, now Shahi paneer is ready. Now keep it in a vessel. However, the taste of Shahi Paneer tastes better, the next day. You can also use it while it is hot too, but if used the next day, the taste will be unique guaranteed.

                So how did you like Shahi Paneer?, you must tell us in the comments or by joining our WhatsApp group.

Thank you.🙏


आवश्यक समाग्री:

1. टमाटर (मध्यम आकार के) - 5।
2. प्याज (बड़े आकार के) - 2। 
3. काजू - 6 - 7 ।
4. बादाम - 6 - 7 ।
5. मगज - 1 चम्मच।
6. शाही जीरा - 1/2 चम्मच।
7. लहसुन - 4 कली।
8. नमक - स्वादानुसार।
9. अदरक - 1 इंच।

खड़े - मसाले: 

1. दालचीनी - 1 इंच।
2. इलायची - 2 ।
3. लौंग - 3 ।
4. काली इलायची - 1 ।
5. चक्रफूल - 1 ।
6. मक्खन - 3 चम्मच।
7. पानी - 2 - 2.5 कप।
8. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच।
9. हल्दी - 1/2 चम्मच।
10. हरी धनिया पत्तियाँ - 1 चम्मच।
11. पनीर - 200 - 250 ग्राम।
12. खोया - 50 - 100 ग्राम।
13. चीनी - 1 चम्मच।
14. केसर (गरम पानी में भिगोएं हुए) -  4 - 5 धागे।
15. क्रीम - 3 चम्मच।

बनाने की विधि: 

1.
सबसे पहले कढ़ाई  को गरम करें और उसमें कटे हुए टमाटर डाल दें। ध्यान रखें 5 मध्यम आकार के टमाटर में से 3 देशी और 2 हाइब्रिड टमाटर डालें तो स्वाद बेहतरीन आएगा।इसमें दो मध्यम आकार के प्याज बड़े बड़े कटे हुए डाल दें। इसको शाही बनाने के लिए अब इसी में खड़े काजू 6-7, इतने ही खड़े बादाम और 1 चम्मच मगज डाल दें। मगज डालने से स्वाद बेहतरीन हो जाएगा और ठंडक भी आ जाएगी। अब इसी में शाही स्वाद बढ़ाने के लिए शाही जीरा 1/2 चम्मच डाल देंगे।

               अगर आप लहसुन प्याज का सेवन करते हैं तो लहसुन प्याज़ डाल दीजिए अन्यथा छोड़ दें। यहां पर हमने इसमें 4 कलियां लहसुन की और 1 चम्मच नमक और 1 इंच कटा हुआ अदरक का टुकड़ा डाला है।

2. 
पनीर बटर मसाला का मसाला काफी तेज होता है, पर शाही पनीर का मसाला हल्का ही होना चाहिए तो स्वाद अच्छा रहता है। इसमें खड़े मसालों का प्रयोग सही माना जाता है। इसलिए खड़े मसालों में एक इंच दालचीनी, हरी इलायची -2, लौंग -3, काली इलायची - 1, चक्रफूल - 1, एक चम्मच मक्खन और 1 कप पानी डालकर अब मिश्रण को अच्छी तरह पकाएंगे। याद रखें आपको टमाटर को गलाना है और सब मिश्रण को उबालना है। उबलने के बाद प्याज़ एक अच्छा रंग देता है और टमाटर परत छोड़ देता है और मिश्रण बहुत अच्छा दिखता है। इसे 15 से 20 मिनट तक ढक कर उबाले ग्रेवी अच्छी बनेगी।

3.
ग्रेवी बनाने के लिए गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने को रख दें। मिश्रण के ठंडे होने पर सारे खड़े मसाले उसमें से अलग निकाल कर रख लें वरना खड़े मसालों से स्वाद काफी तेज हो जाएगा जो कि शाही पनीर में नहीं होना चाहिए।

4.
अब मिश्रण में बचे हुए प्याज़ और टमाटर को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से इसको मिला कर इसकी प्योरी तैयार करनी है। याद रखें प्योरी हल्की होनी चाहिए, गाढ़ी नहीं। इसलिए यदि गाढ़ी लगे तो पानी का प्रयोग कर सकते हैं। 

5. 
अब तैयार की हुई प्योरी में से मोटे कण अलग करने के लिए प्योरी को छन्नी से छान कर एक बर्तन में अलग रख दें इससे शाही पनीर एकदम शाही अंदाज़ में दिखेगी।

6.
अब तैयार हुई प्योरी में तड़का मारने के लिए एक कढ़ाई गरम करें। इसमें अब दो चम्मच मक्खन डालें। मक्खन की जगह आप घी भी प्रयोग कर सकते हैं। अब इसमें 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, हरा धनिया डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लेंगे।

7. 
अब इस मिश्रण में 200 से 250 ग्राम छोटे आकार के कटे हुए पनीर मिला देंगे। फिर इसे अच्छी तरह से 2 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें। इसके बाद इसमें 50 से 100 ग्राम खोया मिला दें। आपके पास खोया ना हो तो आप क्रीम या फिर ठंडा दूध भी मिला सकते हो या फिर एक या दो पेडे डाल सकते हो।

8.
अब इसी में प्योरी मिला देंगे और इसे एक मिनट तक तेज आंच पर चला देंगे। फिर बर्तन में बचा हुआ प्योरी भी बर्तन में पानी डालकर हिलाकर निकालकर इसी मिश्रण में डाल देंगे। इससे ज़रा सी भी प्योरी बर्बाद नहीं होगी।

9.
अब आंच को तेज रखकर मिश्रण को 2 मिनट तक चलाएं। फिर इसमें एक चम्मच चीनी और नमक स्वादानुसार डाल दें। अब इसमें गर्म पानी में भिगोएं हुए 4 -5 धागे केसर के मिला दें। आप केसर नहीं भी डाल सकते हैं। वैसे केसर के प्रयोग से शाही स्वाद और शाही रंग आ जाता है।

10.
अब आखिरी चरण में मिश्रण को पहले तेज आंच पर 2 मिनट तक उबालें कि उबाल आ जाए, फिर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें क्रीम 3 चम्मच या फिर दूध में मलाई मिलाकर डालकर इसे 1 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं।

              बस हो गई शाही पनीर तैयार। अब इसे बर्तन में निकल कर रख लें। वैसे शाही पनीर का स्वाद अगले दिन खाने में ज़्यादा अच्छा लगता है। आप गर्मागर्म भी खा सकते हैं, पर यदि अगले दिन प्रयोग करें तो स्वाद निराला होगा पक्का।

             तो शाही पनीर कैसी लगी आप सबको जरूर बताएं कमेंट में या फिर हमारे वॉट्सएप ग्रुप से जुड़कर।

धन्यवाद।।🙏





Comments

Post a Comment

Please provide us your valueable feedbacks, suggestions or drop your query here. We will be happy to help you.🙏/अपने सुझाव, विचार या प्रश्न यहां भेजें। हम आपके आभारी रहेंगे।।🙏

Popular posts from this blog

Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर :

Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :

मूंग के पापड के पकौड़े / Pakodas made up of Moong Papads :