Prepare Uttappams of Wheat Flour in just 2 minutes / 2 मिनट में बनाएं गेहूं के आटे के उत्तपम :

For our latest updates, kindly, join our Whatsapp Group today, just click on the Group Icon given below:🙏
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स तुरंत पाने के लिए हमारे वॉट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें, बस नीचे दी गई ग्रुप की फोटो पर क्लिक करें अभी: 🙏 

निहारिका ब्लॉग ग्रुप
                  
                    
                            
Prepare Uttappams of Wheat Flour in just 2 minutes / 2  मिनट में बनाएं गेहूं के आटे के उत्तपम :

Indegrients : 

1. Wheat - Flour - 1 cup.
2. Salt - As per taste.
3. Cumin - seeds - 1/2 tbsp.
4. Eno - 1 packet / 1 tbsp.
5. Curd - 2 tbsp.
6. Water - For making batter.
7. Onion - 1.
8.Tomato - 1.
9. Green Chilli - 2.
10. Green Coriander leaves  - 2 to 3 tbsp.
11. Red Chilli Powder  - 1 tbsp.
12. Oil - 1 tbsp. 

Steps to follow :

1.
First of all, take 1 cup of wheat flour i.e. 100 to 125 grams in a bowl or deep vessel. Add salt as per taste, 1/2 teaspoon cumin seeds, 1 packet or one teaspoon of eno powder (this will make the uttappam lighter), 2 teaspoons fresh curd (if fresh curd is not available, the curd packed in the box or packet can also be used) and a little water until a batter is ready. The batter should be of medium quality.

2.
Now heat a pan. If pan is not there then the griddle will also work. The lid is easily placed on the pan, so it is considered better. As soon as the pan gets heated, pour the solution into the pan like a thick bread. With these materials, you will be able to make four uttappams. Cook each one one by one, do not cook together.

3.
Now stick finely chopped onions, finely chopped tomatoes, finely chopped green chillies and finely chopped green coriander leaves on the poured bread like batter in the pan with hand.

4.
Then add red chili powder, salt and a little oil on it.

5.
Now cover it and cook on high heat for 5 seconds.

6.
Then flip it over and cover again and cook for 5 seconds.

7.
Similarly, cook all the four uttappams alternately.

         See, uttappams made by wheat flour are ready in just 2 minutes.

                  Serve them while they are hot with tomato sauce, tomato catch up, green chutney or tomato sauce or chili sauce.

             Tell me how you felt after eating this.

Thank you.. 🙏


आवश्यक - समाग्री:

1. गेहूं का आटा - 1 कप।
2. नमक - स्वादानुसार।
3. जीरा - 1/2 चम्मच।
4. ईनो - 1 पैकेट / 1 चम्मच।
5. दही - 2 चम्मच।
6. पानी - घोल बनाने के लिए।
7. प्याज - 1।
8. टमाटर - 1।
9. हरी मिर्च - 2।
10. हरी धनिया - 2 से 3 चम्मच।
11. लाल मिर्च पाउडर -1 चम्मच।
12. तेल - 1 चम्मच।

बनाने की विधि: 

1.
सबसे पहले एक कटोरे या गहरे बर्तन में 1 कप गेंहू का आटा यानी 100 से 125 ग्राम ले लें। उसमें स्वादानुसार नमक, 1/2 चम्मच जीरा, 1 पैकेट या एक चम्मच ईनो पाउडर(इससे उत्तपम हल्का बनेगा), 2 चम्मच ताज़ी दही (ताज़ी ना हो तो डिब्बे वाली या पैकेट वाली भी चलेगी) और थोड़ा सा पानी डाल तक इसका एक घोल तैयार कर लेंगे। घोल मध्यम वर्ग का होना चाहिए।

2.
अब एक पैन गरम करें। पैन ना हो तो तवा भी चलेगा। पैन पर ढक्कन आसानी से लग जाता है इसलिए ये बेहतर माना जाता है। पैन जैसे ही गरम हो जाए इसमें घोल को गोलाई आकर में मोटा मोटा रोटी की तरह पैन में डाल दें। इस सामग्री से आप चार उत्तपम बना पाएंगे।
हर एक को एक एक करके पकाएं,एक साथ ना पकाएं।

3. 
अब गोले के ऊपर प्याज़ बारीक काटे हुए, टमाटर बारीक काटे हुए, हरी मिर्च बारीक कटी हुई एवम हरी धनिया बारीक कटी हुई डाल कर इसे हांथ से गोले पर चिपका दें।

4.
फिर इस पर लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार और  थोड़ा सा तेल डाल दें। 

5.
अब इसे ढक कर 5 सेकेंड तक तेज आंच पर पकाएं।

6.
फिर इसे पलट दें और फिर से ढक कर 5 सेकेंड तक पकाएं।

7. 
इसी प्रकार चारों गोलों को बारी बारी पकाएं।

         लीजिए 2 मिनट में गेंहू के आटे के उत्तपम तैयार हैं।

          इन्हें टमाटर की चटनी, टोमैटो कैच अप, हरी चटनी या फिर टोमैटो सॉस या चिली सॉस के साथ गर्मागर्म नाश्ते में परोसे।

               आप को ये खा कर कैसा लगा जरूर बताएं।

धन्यवाद।। 🙏


Comments

Popular posts from this blog

Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर :

Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :

मूंग के पापड के पकौड़े / Pakodas made up of Moong Papads :