Preparing Cake means Famous Kalakand of Alwar at home / मिल्क केक यानी अलवर का मशहूर कलाकंद बनाए घर पर:

For our latest updates, kindly, join our Whatsapp Group today, just click on the Group Icon given below:🙏
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स तुरंत पाने के लिए हमारे वॉट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें, बस नीचे दी गई ग्रुप की फोटो पर क्लिक करें अभी: 🙏 

निहारिका ब्लॉग ग्रुप

       
                         
Preparing Cake means Famous Kalakand of Alwar at home / मिल्क केक यानी अलवर का मशहूर कलाकंद बनाए घर पर:
Indegrients :  

Preparing from 3 litres of Milk :

1. Milk - 3 litres.
2. Lemon juice/Alum - 1/2 tbsp / 2 pcs.
3. Sugar - 450 grams.
4. Ghee - 80 grams.
5. Pistachios - For decoration.

Preparing from 2 litres of Milk : 

1. Milk - 2 litres.
2. Lemon juice/Alum - 1/3 tbsp / 1 pcs.
3. Sugar - 300 grams.
4. Ghee - 50 grams.
5. Pistachios - For decoration.

Preparing from 1 litre of Milk :

1. Milk - 3 litres.
2. Lemon juice/Alum - 1/4 tbsp / 1 pcs.
3. Sugar - 150 grams.
4. Ghee - 25 grams.
5. Pistachios - For decoration.

Steps to follow : 

1.
Take an iron cauldron first. Remember only use iron cauldron. Do not take any other steel or aluminum cauldron or else the reaction can cause a bad taste and the color may be different. Add 3 liters of milk to it. You can also make 2 liters or one liter of milk. Information about the materials used in them is given above. After pouring the milk, burn the gas on high flame and boil the milk till it is reduced to half. Remember to keep stirring the milk continuously so that the milk does not burn, nor starts setting at the bottom. This may cause the taste to become burnt or bitter.

2.
While the milk is boiling, while stirring it, take 1/2 teaspoon lemon juice in a bowl and take 2 pieces of small size alum.

3.
Now place both pieces of alums inside a towel and cover the towel on top and roll the  rolling pin over it well so that both pieces of alums are well crushed. Now, keep it in a bowl.

4.
Now if there is a thick surfaced bowl or utensil or bread tin (mold to set the bread), then grease some ghee in it from inside and well in the base of the pot. Remember that the vessel should be of a thick surface so that its heat does not drain out quickly. The vessel with a thin surface will cool quickly and will not be able to give the burnt color and flavor.

5.
Now put this ghee greased vessel inside a towel and wrap the towel around it in such a way that the surface of the pot does not cool quickly. Because of the towel, the heat of the pot will not come out and the cake will get a burnt taste and color.

6.
Now the milk will have been halved. The spots may have started appearing in them. Now add alum powder half by half and add 1/4 teaspoon lemon juice. Then after 1 minute add the remaining 1/4 teaspoon lemon juice. Do not put everything together or else if lemon juice and alum are put together, milk starts to burst suddenly and then the taste and color will deteriorate.

7.
Now keep stirring the milk and after 10 to 15 minutes you will see that there are bubbles in the milk and the milk will become very thick and many bubbles will start to rise. Now the milk is ready for the milk cake.

8.
Now sugar has to be added to this milk. You can add 450 grams in 3 liters of milk or 350 or 400 grams of sugar if you use less sugar. Do not add sugar together else milk will burst. Add three to four teaspoons of sugar at once, then dissolve the sugar first, add sugar again. In this way, little quantities of sugar in 4 to 5 times and keep stirring until all the sugar is added. Keep stirring the milk so that the milk does not start to set at the bottom. Take some precautions because while adding sugar, the milk keeps bouncing.  So use a lid so that the spatter does not fall on you.

9.
Now add sugar followed by ghee. 80 grams of ghee will be added to 3 liters of milk. Pour the ghee in little quantities in 4 to 5 times like sugar and keep stirring so that milk does not burn out from the bottom. After adding all the ghee, and stirring for about 10 minutes, the milk will start leaving the cauldron and will become golden colored.

10.
Now take it out of the cauldron and keep it in the ghee greased vessel while it is hot for freezing. For this, after keeping it in the pot, tighten the pot well with a lid so that the steam does not come out and wrap the pot well with towel from all the sides and the top, so that the pot should remain hot for 3 to 4 hours. Now just keep it somewhere at the place where there is no cold. It must have nicely set up after four hours. Now with the help of a knife, separate it from the vessel slowly from all the four sides so that it does not break and then reverse the vessel and push it lightly from the back two to three times, then the whole set piece will come out. Now cut it into small pieces with the help of a knife slowly. Garnish with saffron and pistachios. That means put saffron threads and pieces of pistachios on top of it in the center. Now, Alwar's famous Kalakand or milk cake is ready at home. Keep it in the refrigerator and have it, taste it and enjoy like that one available in the market.

                 Tell us how you liked this recipe.

Thank you.🙏


आवश्यक - सामग्री: 

3 लीटर दूध से बनाने के लिए:

1. दूध - 3 लीटर।
2. नींबू का रस /फिटकरी - 1/2 चम्मच /2 टुकड़े।
3. चीनी - 450 ग्राम।
4. घी - 80 ग्राम। 
5. पिस्ता - सजाने के लिए।

2 लीटर दूध से बनाने के लिए:

1. दूध - 2 लीटर।
2. नींबू का रस / फिटकरी - 1/3 चम्मच /1 टुकड़ा।
3. चीनी - 300 ग्राम।
4. घी - 50 ग्राम। 
5. पिस्ता - सजाने के लिए।

1 लीटर दूध से बनाने के लिए:

1. दूध - 1 लीटर।
2. नींबू का रस / फिटकरी - 1/4 चम्मच /1 टुकड़ा।
3. चीनी - 150 ग्राम।
4. घी - 25 ग्राम। 
5. पिस्ता - सजाने के लिए।

बनाने की विधि:

1.
सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाही ले लें। याद रखें सिर्फ लोहे की कढ़ाही का प्रयोग करें। कोई और स्टील या एल्युमिनियम की कढ़ाही ना लें वरना रिएक्शन की वजह से स्वाद खराब हो सकता है और देखने में रंग भी अलग सा हो सकता है। उसमें 3 लीटर दूध डाल दें। आप 2 लीटर या एक लीटर दूध से भी बना सकते हैं। उनमें लगने वाली सामग्री की जानकारी ऊपर दी गई है। दूध डालने के बाद गैस को तेज आंच पर जला दें और दूध को आधा होने तक खूब उबालें। याद रखें दूध को लगातार चलाते रहें ताकि दूध जले नहीं ना ही नीचे से लगने लगे कढ़ाई में।इससे स्वाद जला हुआ या फिर कड़वा हो सकता है।

2. 
जब तक दूध उबल रहा है उसे चलाते रहने के साथ साथ आप एक कटोरी में 1/2 चम्मच नींबू का रस ले लें और 2 टुकड़े छोटे आकार के फिटकरी के ले लें।

3. 
अब एक तौलिए के अंदर फिटकरी के दोनों टुकड़ों को रख कर तौलिए को ऊपर से ढक दें और उसके ऊपर बेलन चला दें अच्छी तरह से ताकि फिटकरी के दोनों टुकड़े अच्छी तरह से पिस जाएं। इसको एक कटोरी में रख लें।

4.
अब एक कोई मोटी सतह का कटोरा या बर्तन या फिर ब्रेड टिन (ब्रेड को जमाने का सांचा) अगर हो तो उसे लेकर उस में अंदर की तरफ से घी लगा दें अच्छी तरह से चारों तरफ से और बर्तन के बेस में भी अच्छी तरह से घी लगा दें। याद रखें बर्तन मोटी सतह का होना चाहिए ताकि उसमें की गर्मी जल्दी से बाहर ना निकल जाए। पतली सतह वाला बर्तन जल्दी से ठंडा हो जाएगा और इसके कारण जला हुआ रंग और स्वाद नहीं आ पाएगा।

5. 
अब इस घी लगे बर्तन को एक तौलिए के अंदर रख दें और चारों तरफ से तौलिया इस प्रकार लपेट दें कि बर्तन की सतह जल्दी से ठंडी ना हो सके। तौलिए की वजह से बर्तन की गर्मी बाहर नहीं निकल पाएगी और केक में जला हुआ स्वाद और रंग आ जाएगा।

6.
अब दूध आधा हो चुका होगा। उसमें दाने दाने से दिखने लगे होंगे। अब उसमें फिटकरी का चूरा आधा आधा करके दो बार में और 1/4 चम्मच नींबू का रस डालें। फिर बाद में 1 मिनट बाद बचा हुआ 1/4 चम्मच नींबू का रस भी डाल दें। सब एक साथ ना डालें वरना नींबू का रस और फिटकरी पूरा एक साथ डालने से दूध अचानक से फटने लगता है और फिर स्वाद और रंग बिगड़ जाएगा।

7.
अब दूध को चलाते रहिए और 10 से 15 मिनट बाद आप देखोगे कि दूध में बुलबुले उठने लगे हैं और दूध एकदम से गाढ़ा हो जाएगा और बहुत सारे बुलबुले उठने लगेंगे। अब मिल्क केक के लिए दूध तैयार हो चुका है।

8.
अब इस दूध में चीनी डालना है। 3 लीटर दूध में 450 ग्राम या अगर आप चीनी कम खाते हैं तो 350 या 400 ग्राम चीनी डाल सकते हैं। चीनी एक साथ ना डालें वरना दूध फट जाएगा। एक बार में तीन चार चम्मच चीनी डालें फिर चीनी को पहले गलाएं फिर से चीनी डालें। इस प्रकार 4 से 5 बार में थोड़ी थोड़ी चीनी डालते जाएं और गलाते जाए जब तक कि सारी चीनी ना डाल दें। दूध को चलाते रहें ताकि दूध नीचे से लगने ना लगे। थोड़ा सावधानी बरतें क्योंकि चीनी डालते समय दूध उछलता रहता है किसी ढक्कन का प्रयोग करते रहे ताकि छीटे आपके ऊपर ना पड जाएं।

9.
अब चीनी के बाद घी को डालें। 3 लीटर दूध में 80 ग्राम घी डालना होगा। घी को भी चीनी की तरह ही थोड़ा थोड़ा करके डालें और चलाते रहें ताकि दूध लगने ना पाए। पूरा घी डालने के बाद करीब 10 मिनट तक चलाते रहने पर दूध कढ़ाही छोड़ने लगेगा और सुनहले रंग का हो जाएगा। 

10. 
अब इसे अच्छी तरह से कढ़ाही से निकाल कर गरम गरम ही घी लगाए हुए बर्तन में जमने के लिए रखना है। इसके लिए बर्तन में रखने के बाद बर्तन को अच्छी तरह से ढक्कन से कस दें ताकि भाप बाहर ना निकल सके और बर्तन को अच्छी तरह से तौलिए से चारों तरफ से और ऊपर से भी कस के लपेट दें ताकि बर्तन कम से काम 3 से चार घंटे तक गरम बना रहे। अब इसे यूं ही किसी जगह रख दें जहां ठंडक ना हो। चार घंटों के बाद यह जमा हुआ होगा। अब इसे चाकू की सहायता से चारों तरफ से हल्के हल्के बर्तन से अलग करें ताकि यह टूटने ना पाए और फिर बर्तन को उल्टा कर के दो तीन बार पीछे से हांथ से हल्के हल्के ठोंकें तो पूरा जमा हुआ पीस बाहर आ जाएगा। अब इसे हल्के हल्के चाकू की सहायता से छोटे छोटे पीेस में काट लें। इससे केसर और पिस्ता के साथ सजाए। मतलब केसर के धागे और पिस्ता के टुकड़े इसके पीस के ऊपर रख दें बीचों बीच में। बस बन गया अलवर का मशहूर कलाकंद या मिल्क केक घर पर। इसे फ्रिज में रख कर खाए और बाज़ार जैसा स्वाद और मज़ा लें।

           आपको ये विधि कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

धन्यवाद।।🙏   

Comments

Post a Comment

Please provide us your valueable feedbacks, suggestions or drop your query here. We will be happy to help you.🙏/अपने सुझाव, विचार या प्रश्न यहां भेजें। हम आपके आभारी रहेंगे।।🙏

Popular posts from this blog

Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर :

Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :

मूंग के पापड के पकौड़े / Pakodas made up of Moong Papads :