Cheele made up of Semolina / सूजी के चीले :

For our latest updates, kindly, join our Whatsapp Group today, just click on the Group Icon given below:🙏
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स तुरंत पाने के लिए हमारे वॉट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें, बस नीचे दी गई ग्रुप की फोटो पर क्लिक करें अभी: 🙏 

निहारिका ब्लॉग ग्रुप

Cheele made up of Semolina / सूजी के चीले : 

Indegrients:

1. Semolina  -  1 cup.
2. Wheat Flour - 1/4 cup.
3. Curd - 1 cup.
4. Cabbage - 1 cup (chopped).
5. Cauliflower - 1 cup (chopped).
6. Capsicum  - 1/2 cup (chopped).
7. Cottage Cheese - 100 gms.
8. Green Coriander Leaves  - 2/3 tbsp (finely 
                                                    chopped).
9. Refined Oil - For roasting Cheela.
10. Ginger - 1 inch piece (grated) / 1 tbsp 
                      (paste).
11. Green Chilli - 1 (finely chopped).
12. Salt  - 1 tbsp / according to taste.
13. Brown Mustard seeds - 1/2 tbsp.

Steps to follow:

1.
Firstly, prepare the batter by mixing semolina in curd. To prepare the batter, mix semolina, cottage cheese in mixer grinder and add curd. Now put the wheat flour in the mixer itself. Now stir the mixture and prepare the batter. If the batter becomes thick, then a little water can also be added to it. Now turn off the mixer grinder. Take the batter out in a bowl.

2.
Now add cabbage, cauliflower, capsicum and green chillies in the batter. Now salt, ginger and green coriander leaves will also be added to it. Now, mix the batter well, so that all the things mix well together. If the batter looks too thick then you can add more water. The batter should spread on the pan.

3.
Now keep the batter for 10 minutes so that the wheat flour and semolina ferminate.

4.
Now turn on the gas and allow the pan to heat up. It is better to take the pan non-stick because the cheela will not stick. Now when the pan is hot, add 2 spoons of oil to it. Now reduce the flame to low and put 4 to 5 grains of brown mustard seed in it. Now add 2 tablespoons of the batter, spread it thickly in the pan itself. Do not spread the batter thin. This can break it by sticking, because it will be heavy due to the vegetables. That's why spread thick.

5.
Now pour oil around the cheela into the pan and put 1 teaspoon of oil on the cheela and let it cook on medium flame for 2 to 3 minutes. Keep looking in the middle, so that the cheela does not turn black from below. After baking well, flip the cheela and add oil again and bake it from the other side. After roasting, take out the cheela on a plate. Likewise prepare all the cheela and serve it hot with sauce.

                          Hope you like this dish too.

Thank you.🙏


आवश्यक सामग्री :

1. सूजी - 1 कप।
2. गेहूं का आटा - 1/4 कप।
3. दही - 1 कप।
4. पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)।
5. फूल गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)।
6. शिमला मिर्च - 1/2 कप (कटा हुआ)।
7. पनीर - 100 ग्राम।
8. हरी धनिया पत्तियाँ - 2/3 चम्मच ((बारीक कटी हुई)।
9. तेल - चीले सेंकने के लिये।
10. अदरक - 1 इंच का टुकडा (कद्दूकस किया गया) / 1 
                     चम्मच (पेस्ट)।
11. हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)।
12. नमक - 1 चम्मच / स्वादानुसार।
13. राई - 1/2 चम्मच।

बनाने की विधि :

1. 
सबसे पहले सूजी को दही में मिलाकर घोल तैयार करेंगे। घोल तैयार करने के लिये मिक्सी में सूजी, पनीर को छोटा छोटा नोच कर और दही को डालकर चला लें। अब मिक्सी में ही आटा भी डाल दें। अब मिक्सी को चला कर घोल तैयार करें। यदि घोल गाढ़ा हो जाय, तो इसमें हल्का सा पानी भी मिलाया जा सकता है। अब मिक्सी को फिर से चला कर बन्द कर दें। घोल को प्याले में निकाल लें।

2.
अब घोल में पत्ता गोभी, फूल गोभी, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डाल दें। अब इसी में नमक, अदरक और हरी धनिया पत्तियाँ भी डाल देंगे। घोल को अच्छी तरह से मिलाएंगे, ताकि सभी चीजें आपस में अच्छी तरह से मिल जायें। घोल यदि ज्यादा गाढ़ा दिखे तो पानी और मिला सकते हैं। घोल तवे पर फैलना चाहिये।

3.
अब घोल को 10 मिनट तक के लिए रख दें, ताकि आटा और सूजी फूल जायें। 

4. 
अब गैस चालू कर दें और पैन को गर्म होने दें। पैन नॉन- स्टिक लें तो बेहतर है क्योंकि चीले चिपकेंगे नहीं। अब पैन के गर्म होने पर उसमें 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करेंगे। गैस की आंच को अब निम्न स्तर पर कर दें और उसमें 4 से 5 दानें राई के डाल दें। अब इसमें 2 बडे चम्मच घोल डालकर, इसे पैन में ही मोटा सा फैला दें। घोल को पतला ना फैलायें। इससे वह चिपक कर टूट सकता है, क्योंकि सब्जियों के कारण वह भारी होगा। इसलिये मोटा ही फैलायें।

5.
अब चीले के चारों ओर से तेल पैन में डालें और 1 चम्मच तेल चीले के ऊपर डाल दें और उसे 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें। बीच बीच में देखते रहें, ताकि चीला नीचे से काला ना हो जाये। अच्छी तरह से सेंकने के बाद चीले को पलटकर फिर से तेल डालकर उसी तरह दूसरी तरफ से  सेंकें। सेंक लेने पर चीले को प्लेट पर निकाल लें। इसी तरह सब चीले बना लें और गर्मागर्म चटनी के साथ परोसें।

              आशा है कि आपको यह व्यंजन भी अच्छा लगेगा।

धन्यवाद।।🙏

Comments

Popular posts from this blog

Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर :

Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :

मूंग के पापड के पकौड़े / Pakodas made up of Moong Papads :