Restaurant style Paneer Chilli Preparation at home. / होटल जैसी पनीर चिल्ली घर पर बनायें :

For our latest updates, kindly, join our Whatsapp Group today, just click on the Group Icon given below:🙏
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स तुरंत पाने के लिए हमारे वॉट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें, बस नीचे दी गई ग्रुप की फोटो पर क्लिक करें अभी: 🙏 

निहारिका ब्लॉग ग्रुप

Restaurant style Paneer Chilli Preparation at home. / होटल जैसी पनीर चिल्ली घर पर बनायें :


Indegrients:

1. Green Capsicum - 1 (chopped in large 
                                         size).
2. Onion - 1 (chopped in large size).
3. Green - Chilli - 4 (chopped in large size).
4. Garlic - cloves -  8 pcs. (chopped in small 
                                              size).
5. Tomato - 1 (without seeds, chopped in 
                          large size).
6. Cheese - 200 gms. (Medium size pieces).
7. Oil - 2 -3 (big size tablespoonful).
8. Salt - 1/2 tsp / as per taste.
9. Soya sauce - 1.5 to 2 tsp.
10. Schezwan sauce / chatni - 1 tsp.
11. Tomato sauce - 2 tsp.
12. Chilli sauce - 2 tsp.
13. Coriander leaves - 1large tsp (fine 
                                        chopped).
14. White / Black pepper powder - 1 tsp.
15. Water - 2 to 3 cups.


Steps to follow:

1.
First of all turn on the gas stove and put a big size wok on it and heat it up. You can use Chinese Wok too in place of the ordinary one. Before heating the wok, oiling of wok from all sides from inside is compulsory to avoid sticking of anything in it. Pour 2 to 3 big size tablespoonful of oil in it. Now, let the oil heat up in the wok.

2.
Add 4 Green Chillies chopped in large size and 8 Garlic - Cloves chopped in small size in the heated oil of the wok.Just simply fry them in oil for 10 to 20 seconds, don't let them turn brown in colour. 

3.
Add chopped onion in it and simply fry it also for 10 to 20 seconds. Now, add chopped Capsicum and tomato too in it and just simply fry for just 10 seconds only. You can also use Red Capsicum in place of Tomato, if tomato is unavailable. 

4. 
Add 1/2 tsp of salt / as per taste in it. Now, add 1 tsp Soya sauce and 1 tsp schezwan sauce / schezwan chatni whichever is available. Add 1 tsp tomato sauce and 1 tsp Chilli sauce too in it. 

5.
Now, mix them well and just stir fry them a little bit. Now, let the mixture boil well. 

6.
Now, add 1large tablespoonful of  fresh fine chopped coriander leaves in it, add 1 tsp white - pepper powder / black pepper powder whichever is available in it to make it more bitter in taste.

7.
After stirring for 10 to 20 seconds, all sauces will bind the vegetables completely from all sides.

8. 
If the colour of the mixture looks fade, add 1/2 tsp or 1 tsp soya sauce more in it to enhance the colour of the mixture.

9.
After stirring for 10 seconds, add medium pieces of cheese in it and start stirring with soft hands. You have to use raw cheese, don't fry the pieces of Cheese in oil. Now, to cover the cheese with a thick coating and boil the mixture well, add 2 to 3 cups of water in it and to enhance thickness of the coating, we will add 1 tsp tomato sauce and 1 tsp of Chilli sauce more in it to maintain the ratio of sweet and bitter taste equally in it.

10. 
Now, due to sauces, gravy will become thick and now boil it for 1 to 2 minutes and Paneer Chilli is ready to serve.

                               Hope you enjoyed the recipe.

Thank you. 🙏

आवश्यक - सामग्री :

1. हरा शिमला मिर्च - 1 (बडे टुकड़ों में कटा हुआ)।
2. प्याज - 1 (बडे टुकड़ों में कटी हुई)।
3. हरी मिर्च - 4 (बडे टुकड़ों में कटी हुई)।
4. लहसुन की कलियाँ - 8 (बारीक टुकड़ों में कटी हुई)।
5. टमाटर - 1 (बीज निकालकर, बडे टुकड़ों में कटा हुआ)।
6. पनीर - 200 ग्राम (मध्यम टुकड़ों में कटी हुई)।
7. तेल - 2 - 3 चम्मच (बडे आकार का)।
8. नमक - 1/2 चम्मच या स्वादानुसार।
9. सोया सौस - डेढ़ या 2 चम्मच।
10. शेज्वान सौस/चटनी - 1 चम्मच।
11. टमाटर सौस - 2 चम्मच।
12. चिली सौस - 2 चम्मच।
13. ताजी हरी धनिया पत्तियां - 1 बड़ा चम्मच (बारीक 
                                              कटी हुई)।
14.सफेद /काली मिर्च पाउडर - 1 चम्मच।
15. पानी - 2 - 3 कप।

बनाने की विधि:

1.
सबसे पहले गैस को चालू करें और उस पर गर्म होने के लिये एक बडी कढाही रख दें। आप साधारण कढाही के बजाय चाइनीज कढाही भी प्रयोग में ला सकते हैं। कढाही को गर्म करने से पहले उसके अंदर की तरफ से चारों ओर से तेल लगाना बहुत आवश्यक है, ताकि उसमें कुछ भी न चिपके। अब कढाही में 2 से 3 बडे चम्मच तेल डाल दें और तेल को कढाही में गर्म हो जाने दें।

2.
अब कढाही के गर्म तेल में बडे टुकड़ों में कटी हुई, 4 हरी मिर्च और बारीक टुकड़ों में कटी हुई, 8 लहसुन की कलियाँ  डाल दें। इन्हें सिर्फ साधारण रूप से गर्म तेल में 10 से 20 सेकेंडों तक हिलाते रहें। इन्हें भूरा न होने दें।

3.
अब इसमें कटी हुई प्याज डालकर इसे भी 10 से 20 सेकेंडों तक हिलाते रहें। अब इसमें कटे हुए टमाटर और शिमला मिर्च भी डाल कर उसे भी 10 से 20 सेकेंडों तक हिलाते रहें। अगर टमाटर उपलब्ध न हो तो आप उसकी जगह पर लाल शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं।

4. 
अब इसमें आधा चम्मच/स्वादानुसार नमक डाल दें। अब इसमें 1 चम्मच शेज्वान सौस/ चटनी जो भी उपलब्ध हो मिला दें। फिर इसीमें 1 चम्मच टमाटर सौस और 1 चम्मच चिली सौस भी मिला दें।

5.
अब इन सबको अच्छे से मिलाकर बस थोड़ी देर तक हिलाकर चलाते रहें। अब मिश्रण को अच्छे से पकने दें।

6.
अब इसमें 1 बडा चम्मच बारीक कटी हुई ताजा हरी धनिया पत्तियां मिला दें और 1 चम्मच सफेद/ काली मिर्च पाउडर जो भी उपलब्ध हो, मिला दें ताकि इसका स्वाद और भी तीखा हो जाये।

7.
10 से 20 सेकेंडों तक हिलाते रहने पर सारे सौस सारी सब्जियों के चारों तरफ पूरी तरह से लिपट जायेंगे।

8.
अगर मिश्रण का रंग फीका लगे तो आप उसमें आधा या एक चम्मच सोया सौस और मिला दें, इससे मिश्रण का रंग और खिल जायेगा।

9.
10 सेकेण्डों तक हिलाने के बाद, इसमें मध्यम आकर की कटी हुई पनीर मिलाकर उसे हल्के हांथों से चलाना जारी रखें। आपको कच्ची पनीर ही प्रयोग करना है। पनीर के टुकड़ों को तेल में न तलें। पनीर के ऊपर एक मोटी पर्त चढ़ाने के लिये और मिश्रण को अच्छी तरह से पकाने के लिए इसमें 2 से 3 कप पानी मिला दें और पर्त को और अच्छा बनाने के लिये 1 चम्मच टमाटर और 1 चम्मच चिली सौस और मिला दें। टमाटर और चिली सौस का अनुपात बराबर रखें ताकि मीठे और तीखे स्वाद का अनुपात भी बराबर बना रहे।

10.
अब सौसों की वजह से इसमें गाढापन आ जायेगा। अब इसे 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं और अब पनीर चिल्ली परोसने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

                        उम्मीद है कि आपको यह विधि पसंद आयी होगी।

धन्यवाद।।🙏


                                       



Comments

Popular posts from this blog

Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर :

Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :

मूंग के पापड के पकौड़े / Pakodas made up of Moong Papads :