साबूदाने की बेहतरीन खीर / Delicious Sago - Pudding :

For our latest updates, kindly, join our Whatsapp Group today, just click on the Group Icon given below:🙏
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स तुरंत पाने के लिए हमारे वॉट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें, बस नीचे दी गई ग्रुप की फोटो पर क्लिक करें अभी: 🙏 

निहारिका ब्लॉग ग्रुप

साबूदाने की बेहतरीन खीर / Delicious Sago - Pudding :


Indegrients:

1. Sago (Big size)  - 1 small bowl /150 grams.
2. Milk - 1 litre.
3. Water - 1 small bowl.
4. Saffron - 4 - 5 threads.
5. Sugar  - 1 small bowl / 6 tbsp  (large).          6. Dry - fruits (Chopped) - As per choice.


Steps to follow:

1.
First take 150 grams of sago in 1 small bowl and wash it thoroughly with water 4 to 5 times. When the water starts to appear clean, put the Sago in a big bowl and put half a liter of milk in it and keep it covered for 1 hour.

2. 
Now take a cooker whose bottom floor is thick, put a small bowl of water in it. Now allow that water to heat on the gas on medium flame. As soon as the water is heated, add half a liter of milk and stir it well for 10 minutes so that the milk becomes boiled and thickened. Put 4 to 5 saffron threads in a small bowl and mix a laddleful of the same hot milk in it, stirring it with a spoon and keep it aside.

3. 
Now mix the sago in the hot milk of the cooker which were soaked for one hour in milk, add that milk too to the jot milk of the cooker in which Sago was soaked and keep stirring for 10 minutes so that the sago is not sticked together or settled down at the bottom.

4.
Once cooked well, add 1 small bowl or 6 large tablespoons of sugar to it and then add milk with saffron in it. Now add chopped dry - fruits to it and cook it while stirring well for 5 minutes.Turn off the gas. Now keep it covered for half an hour to cool down. After cooling, decorate it with the remaining dry fruits and keep it in the refrigerator for 1 hour. Remove it from the refrigerator and serve after an hour.

                 Hope you will enjoy preparing this Pudding at home.

Thank you.🙏


आवश्यक सामग्री:

1. साबूदाना (बड़ा वाला) - 1 कटोरी / 150 ग्राम।
2. दूध - 1 लीटर।
3. पानी - 1 छोटी कटोरी।
4. केसर - 4 - 5 धागे।
5. चीनी - 1 छोटी कटोरी / 6  बड़े चम्मच। 
6.  मेवे (कटे हुए) -  आवश्यकतानुसार। 


बनाने की विधि:

1.
सबसे पहले 1 छोटी कटोरी में 150 ग्राम साबूदाना लें और उसे अच्छे से 4 से 5 बार पानी से धोयें। जब पानी साफ़ दिखने लगे तो साबूदानों को एक बड़े कटोरे में रख लें और उसमें आधा लीटर दूध डाल दें और ढककर 1 घंटे के लिए रख दें।

2. 
अब एक कुकर लें जिसका नीचे का तल मोटा हो, उसमें एक छोटी कटोरी पानी डाल दें अब उस पानी को मध्यम आंच पर गैस पर गर्म होने दें। पानी गर्म होते ही उसमें बाकी आधा लीटर दूध डालकर उसे 10 मिनट तक अच्छी तरह चलाते रहें ताकि दूध उबलकर गाढ़ा हो जाये। एक छोटी कटोरी में 4 - 5 केसर के धागों को रखकर उसमें एक कलछी यही गर्म दूध मिलाकर उसे चम्मच से चलाकर अलग रख दें। 

3.
अब दूध में एक घंटा भिगोये हुये साबूदानों को कुकर के गर्म दूध में मिला दें, उस दूध को भी कुकर के गर्म दूध में ही मिला लें जिसमें साबूदानों को भिगोया गया था और हल्के - हल्के 10 मिनट तक चलाते रहें ताकि साबूदाना दूध में जमे नहीं। 

4. 
अच्छी तरह से पक जाने पर अब इसमें 1 छोटी कटोरी या 6 बड़े चम्मच चीनी डालकर चला लें और फिर केसर वाला दूध भी मिला दें। अब इसमें कटे हुए मेवे मिलाकर 5 मिनट तक अच्छे से चलाते हुये इसे पकायें। गैस को बंद कर दें। अब इसे आधा घंटा ठंडा होने के लिए ढककर रख दें। ठंडा होने पर इसे बचे हुए मेवों से सजाकर फ्रिज में 1 घंटे के लिए रख दें। एक घंटे के बाद इसे फ्रिज से निकाल कर परोसें।
 
                   उम्मीद है कि आप इस खीर को घर पर जरूर पसंद करेंगे।

धन्यवाद।।🙏



Comments

Popular posts from this blog

Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर :

Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :

मूंग के पापड के पकौड़े / Pakodas made up of Moong Papads :