मूंग के पापड के पकौड़े / Pakodas made up of Moong Papads :

For our latest updates, kindly, join our Whatsapp Group today, just click on the Group Icon given below:🙏
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स तुरंत पाने के लिए हमारे वॉट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें, बस नीचे दी गई ग्रुप की फोटो पर क्लिक करें अभी: 🙏 

निहारिका ब्लॉग ग्रुप

मूंग के पापड के पकौड़े / Pakode made up of Moong Papads :

Indegrients: 

1. Potatoes boiled & peeled - 3 to 4 pcs.
2. Onion (Medium Size) (finely chopped) - 1.
3. Tomato (Medium Size) (finely chopped) -1.
4. Green Chilli (Finely Chopped) - 1.
5. Turmeric Powder - 2 pinches.
6. Garam Masala /Chhole Masala - 1 tbsp.
7. Gram Flour (Besan) - 2 cups.
8. Salt - As per taste.                                            9. Oil - To fry.
10. Green Coriander leaves (FinelyChopped) 
                                                      - 1 tbsp.
11. Tomato - Catchup / Tomato Sauce /       
       GreenChutney - To serve with.
12. Green peas boiled and finely crushed (if 
        available) - 1 cup.
13.  Corn flour / Baking Soda - 1/2 tbsp.
14.  Moong Papad - 4 to 5 pcs.

Steps to Follow: 

1.
First, the mixture will have to be prepared for filling in the papad. For this, put some water in a cooker and put all potatoes in the cooker and put the cooker on the gas in order to boil the potatoes. Then turn the flame to medium by turning on the gas. Then peel the potatoes as they boil. Finely chop a medium onion, finely chop a medium tomato, finely chop a green chilli. Now mash the potatoes and turn them into a paste so that there is no lumps in it. Now mix all the chopped Indegrients together and make them paste likewise exactly the same.

2.
Now add in the mixture : turmeric powder - 2 pinches, garam masala / chhole masala - 1 tbsp, salt - as per taste, green coriander leaves (finely chopped) - 1 teaspoon and green peas boiled and finely crushed, (if available) - 1 cup and mix them all together well. The mixture is ready for filling.

3.
Now put oil in the cauldron and keep it on the gas to heat up. Keep the flame on medium. Now just to make the pakoras, take the moong papad, cut it into two pieces from the center first, then again cut those two pieces into two halves from the center again i.e. cut four pieces of a papad. Now place the mixture on one piece and place the other piece on top of it. In this way, make two pakoras with four pieces of a papad. Make the rest of the papadas in the same way.

4.
Now take gram flour in a bowl, sieve it with a siever so that the lumps are not present in it. Add corn flour / baking soda - 1/2 tbsp and add water to make a slightly thick batter. Now wrap the prepared pakoras well in gram flour solution.

5.
Now the oil in the cauldron kept on the gas must have been heated. Reduce the flame to low and now fry the pakoras on low heat.
Now the pakoras are ready. Take them out and serve with green chutney or sauce

       How do you like this dish, please write it.

Thank you.🙏


आवश्यक सामग्री:

1. आलू उबले और छिले हुये - 3 से 4।
2. प्याज (मध्यम आकार) (बारीक कटी हुई) - 1।
3. टमाटर (मध्यम आकार) (बारीक कटा हुआ) - 1।
4. हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 1।
5. हल्दी पाउडर - 2 चुटकी।
6. गरम मसाला / छोले मसाला - 1 बड़ा चम्मच।
7. बेसन - 2 कप।
8. नमक - स्वादानुसार। 
9. तेल - तलने के लिए।
10. हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) - 1 चम्मच।
11. टमाटर - कैचअप / टमाटर सॉस / हरी चटनी  - 
                                                        परोसने के लिए।
12. हरी मटर उबली हुई और बारीक कुचली हुई,
      (यदि उपलब्ध हो) - 1 कप।
13. मकई का आटा / बेकिंग सोडा - 1/2 बड़ा चम्मच।
14. मूंग का पापड़ - 4 से 5 ।

                                                            
बनाने की विधि: 

1. 
सबसे पहले पापड में भरने के लिए मिश्रण तैयार करना होगा। इसके लिए गैस पर एक कुकर में पानी डालकर आलूओं को उबलने के लिए चढ़ाना होगा। फिर गैस को चालू करके आंच को मध्यम कर दें। फिर आलूओं के उबलते ही उन्हें छील कर रख लें। एक मध्यम प्याज को बारीक काट कर रख लें, एक मध्यम टमाटर को बारीक काट कर रख लें, एक हरी मिर्च को बारीक काट कर रख लें। अब आलूओं को मसल कर बिल्कुल पेस्ट सा बना दें ताकि उसमें गुत्थी ना रहे। अब सभी काट कर रखी हुई चीजों को आपस में मिला कर बिल्कुल एक सा कर लें।

2.
अब मिश्रण में आगे हल्दी पाउडर - 2 चुटकी, गरम मसाला / छोले मसाला - 1 बड़ा चम्मच, नमक - स्वादानुसार, हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) - 1 चम्मच और हरी मटर उबली हुई और बारीक कुचली हुई, (यदि उपलब्ध हो) - 1 कप डालें और इन सबको आपस में एक साथ अच्छे से मिला देें। लीजिये भरने के लिये मिश्रण तैयार है।  

3.  
अब कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। गैस की आंच मध्यम रखें। अब बस पकौड़े बनाने के लिए  मूंग के पापड़ लें, उसे बीच से पहले दो टुकड़ों में, फिर उन टुकड़ों को भी बीच से दो टुकड़ों में अर्थात्‌  एक पापड़ के चार टुकडे कर लें। अब एक टुकड़े पर मिश्रण रख कर दूसरे टुकड़े को उसके ऊपर रख दें। इस तरह एक पापड़ के चार टुकड़ों से दो पकौड़े बनायें। बाकी सारे पापड़ों को भी इसी प्रकार से बना लें।

4.
अब एक कटोरे में बेसन लें, उसे छन्नी से छान लें ताकि गुत्थी ना रहे। इसमें मकई का आटा / बेकिंग सोडा - 1/2 बड़ा चम्मच मिला दें और पानी डालकर थोड़ा सा गाढ़ा घोल बना लें। अब बनाये हुये पकौड़ों को बेसन के घोल में अच्छे से लपेट लें।

5.
अब गैस पर रखा हुआ तेल गर्म हो गया होगा। गैस की आंच धीमी कर लें और अब पकौड़ों को धीमी आंच पर तल लें।
बस अब पकौड़े तैयार हैं। इन्हें बाहर निकाल कर हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें।
      
                 आपको यह व्यंजन कैसा लगा, जरुर लिखें।

धन्यवाद।।🙏

Comments

Popular posts from this blog

Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर :

Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :