Restaurant Style Groundnut - Chutney/ होटल जैसी मूंगफली की चटनी :

For our latest updates, kindly, join our Whatsapp Group today, just click on the Group Icon given below:🙏
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स तुरंत पाने के लिए हमारे वॉट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें, बस नीचे दी गई ग्रुप की फोटो पर क्लिक करें अभी: 🙏 

निहारिका ब्लॉग ग्रुप

Restaurant Style Groundnut - Chutney/ होटल जैसी मूंगफली की चटनी :


Indegrients:

1. Unroasted Groundnut - 1/2 cup /100 
                                              grams.
2. Garlic - cloves - 7 or 8.
3. Piece of Ginger - 1 inch.
4. Green Chilli - 3.
5. Lemon juice / Tamarind - 1 piece of  
                                               lemon / 1 tbsp.
6. Salt - 1 small tbsp / As per taste.
7. Water (For grinding) - 3 to 6 tbsp.
8. Oil - For tampering.
9. Mustard seeds - 1 tbsp.
10. Asafoetida - 1/2 tbsp.
11. Curry - leaves - 2 to 4 pcs.
12. Cumin seeds - 1/2 tbsp.

Steps to follow:

1.
First take half a cup of raw peanuts, about 100 grams if weighed. Now it has to be roasted well. You can use a pan or cauldron or frying pan for roasting. Put the peanuts in the utensil (which is any of the above) and then place the utensil on to the gas. Now turn the gas on medium flame and stir the peanuts continuously so that the peanuts do not burn at all. When the peanuts are roasted, they start bursting. Just roast the peanuts till they become red and burst. When over roasted, the taste will become bitter. Now take out the peanuts on a separate plate. Now let them cool down. Now peel them off. To remove the covering, simply press the roasted peanuts lightly with the hands, the covering will be removed.

2. 
Now put all the peeled peanuts in the mixer grinder jar. Now add seven to eight pieces of peeled cloves of garlic to it. Do not add garlic if you do not eat it. Now cut an inch of ginger into thin slices with a knife, cut three green chillies into two or three pieces, add the juice of one lemon to it. If there is no lemon juice available, then one spoon of tamarind can be added. Add a small teaspoon of salt or as per taste to it. Now add three spoons of water to grind. Do not add too much water. Now add half a teaspoon of cumin seeds in it and grind them all together. If the sauce /Chutney becomes thick after grinding, add three more spoons of water again and grind it again. Now take out the sauce /Chutney in a separate plate.

3. 
Now put a spoon of oil in a pan on the gas for tempering in the chutney / sauce and turn the gas to medium flame. Once the oil is heated, add a spoon of mustard seeds to it. As soon as the mustard seeds starts to burst, add half a teaspoon of asafoetida to it. Now turn off the gas. Now add 2 to 4 curry leaves to it. The curry leaves looks good in color and enhances the taste too.

4.
Now put the tempered mixture in the sauce / Chutney and stir it well. This chutney / sauce is ready. You can enjoy eating dosa, idli, samosa, kachori, dhokla etc. with this sauce / Chutney.

                 Hope you will enjoy preparing this Chutney / sauce at home.

Thank you.🙏


आवश्यक सामग्री:

1. कच्ची मूंगफली - आधा कप / 100 ग्राम।
2. लहसुन की कलियाँ - 7 या 8।
3. अदरक का टुुुुुुकड़ा - 1 इंच।
4.  हरी मिर्च - 3।
5. नींबू का रस / इमली - 1 नींबू का / 1 चम्मच। 
6. नमक - एक छोटा चम्मच / स्वादानुसार।
7. पानी (पीसने के लिए) - 3 से 6 चम्मच।
8. तेल - तड़का मारने के लिए।
9. राई या सरसों - एक चम्मच।
10. हींग - आधा चम्मच।
11. करी पत्ता - 2 से 4।
12. जीरा  - 1/2 चम्मच।

बनाने की विधि:

1.
सबसे पहले आधा कप कच्ची मूंगफली लें, यदि वजन में लेते हैं तो लगभग 100 ग्राम। अब इसको अच्छी तरह से भूनना है। भूनने के लिए एक तवा या फिर पैन या फिर कड़ाही का प्रयोग कर सकते हैं। मूंगफली को गैस पर रखे गए बर्तन (जो उपरोक्त में से कोई भी हो) में डाल दें। अब गैस को मध्यम आंच पर कर दें और मूंगफली को लगातार चलाते रहें ताकि मूंगफली बिल्कुल भी जले नहीं। मूंगफली जब भुन जायेगी तो वह फटने लगती है। मूंगफली को बस लाल होने तक और फटने तक ही भूनें, ज्यादा भूनने पर कडवा स्वाद आएगा। अब मूंगफली को अलग प्लेट पर निकाल लें। अब इन्हें ठंडी होने दें। अब इनका छिलका निकाल दें। छिलके निकालने के लिए भुनी हुई मूंगफली को बस हांथ से हल्का सा दबा दें, छिलका अलग हो जाएगा।

2. 
अब मिक्सी के जार में सारी छिली हुई मूंगफली डाल दें। अब इसमें छिली हुई सात - आठ लहसुन की कलियाँ डाल देंं। अगर आप लहसुन नहीं खाते हो लहसुन ना डालें। इसमें अब एक इंच का अदरक का टुकड़ा चाकू से पतला- पतला काटकर डाल दें। तीन हरी मिर्च चाकू से दो - तीन टुकड़े करके डाल दें। एक नींबू का रस निकाल कर डाल दें। अगर नींबू का रस ना हो तो एक चम्मच इमली डाल सकते हैं। एक छोटा चम्मच या स्वादानुसार नमक डाल दें। पीसने के लिए तीन चम्मच पानी मिला दें। ज्यादा पानी ना मिलायें। अब इसमें आधा चम्मच जीरा डाल दें और इन सबको आपस में अच्छी तरह से पीस लें। यदि पीसने के बाद चटनी गाढी लगे तो इसमें फिर से तीन चम्मच पानी मिला दें औऱ फिर से पीस लें। अब चटनी को अलग प्लेट में निकाल लें।

3.
अब चटनी में तड़का मारने के लिए एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर गैस पर रखें और गैस को मध्यम आंच पर कर दें। तेल के गर्म होते ही इसमें एक चम्मच राई या सरसों डाल दें। राई या सरसों का फटना शुरू होते ही इसमें आधा चम्मच हींग डाल दें। अब गैस बंद कर दें। अब इसमें 2 से 4 करी - पत्ता डाल दें। करी पत्ते से रंग और स्वाद अच्छा लगने लगता है।

4. 
अब तड़के को चटनी में डालकर चला लें। लीजिये यह चटनी बनकर तैयार है। इस चटनी से आप डोसा, इडली, समोसा, कचौड़ी, ढोकला आदि सभी का सेवन कर सकते हैं।
 
                   उम्मीद है कि आप इस चटनी को घर पर जरूर पसंद करेंगे।

धन्यवाद।।🙏



Comments

Popular posts from this blog

Veg Domino's Style Burger Pizza at home / वेज डोमिनोज की तरह बर्गर पिज्जा बनायें घर पर :

Crispy Potato Sticks / आलू की कुरकुरी लडियां :

मूंग के पापड के पकौड़े / Pakodas made up of Moong Papads :